सावन के पावन मास में अक्सर हम सब अलग-अलग तरह की कांवड़ यात्राएं देखते हैं. कोई कंधे पर कांवड़ लेकर जाता है तो कोई ट्रक या टैम्पो में, लेकिन इस बार यूपी के मुजफ्फरनगर में ऐसी कांवड़ देखी, जिसने सभी को हैरान कर दिया. शनिवार को लोगों ने जो नज़ारा देखा, उसे वो कभी भूल नहीं पाएंगे. 5 करोड़ रुपये की McLaren स्पोर्ट्स कार जैसी एक गाड़ी में कांवड़ के साथ खुद भोले बाबा विराजमान थे.
ये भी पढ़ें: अयोध्या में कॉलेज में पेपर पर लिखा मिला बम बनाने का फॉर्मूला, हिरासत में लिए 3 स्टूडेंट
क्या है खास?
जब लोगों ने ध्यान से देखा तो सच्चाई सामने आई. दरअसल, वो असली McLaren नहीं थी, बल्कि उसके जैसी दिखने वाली एक डमी कार है. शिव के श्रद्धालुओं ने बाबा की सवारी को तैयार करने के लिए करीब 8 लाख रुपये खर्च किए हैं. दिल्ली के नवादा के रहने वाले 6 लोगों ने इसे बनवाया है. भोलेनाथ को 8 लाख की कांवड़ में बैठाकर उनके भक्त 28 जुलाई को हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर निकले. इसके बाद वो अपने गांव नवादा पहुंचकर शिव मंदिर में उनका जलाभिषेक करेंगे.
कैसे आया आइडिया?
कांवड लेकर जा रहे भोले बाबा के भक्त दीपक शर्मा ने बताया कि वो सभी 6 लोग ऑफिस में बैठकर कांवड़ यात्रा की प्लानिंग कर रहे थे. तभी उनके दोस्त मोहित को ये आइडिया आया कि इस बार स्पोर्ट्स कार में भोले भंडारी को विराजमान कर यात्रा निकाली जाए, जिसपर सभी ने सहमति जताई. पूरी प्लानिंग के बाद उन्होंने McLaren स्पोर्ट्स कार का डमी मॉडल करवाया, जिसमें करीब 8 लाख रुपये का खर्चा आया और इस कांवड़ यात्रा के लिए भोले बाबा को उनकी अनोखी सवारी मिल गई. सबसे खास बात ये है कि इस सबके पीछे इन 6 कांवड़ियों की कोई खास मनोकामना नहीं है, वो बस चाहते हैं कि भगवान शिव उनके परिवार में सुख-शांति बनी रहे.
संबंधित खबरें
यूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 hr agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
17 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
17 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
20 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
21 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
23 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines