Radha Mohan Das Agarwal Statement: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A पर निशाना साधा। सबसे पहले उन्होंने I.N.D.I.A को इंडिया कहने से इनकार कर दिया। फिर उन्होंने कहा कि ये भेड़ की खाल में भेड़ियों का संगठन है। उन्होंने कहा कि इससे न तो देश का भला होने वाला और न ही ये मोदी सरकार के कार्य और नीतियों के खिलाफ देश की 140 करोड़ जनता को बहलाने-फुसलाने में सफल हो पाएंगे।
घोसी में टूटेगा रिकॉर्ड और विपक्ष का भ्रम
उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में यह गठबंधन इतनी बड़ी पराजय झेलेगा कि इसे फिर से खड़ा होने में दशकों लग जाएंगे। डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल गुरुवार को गोरखपुर में थे। कई दिनों से धरने पर बैठे पेंशनर संगठन के पदाधिकारियों की समस्याओं को सुनने उनके बीच पहुंचे थे।
यह भी पढ़ेंः कौन हैं अयोध्या के संत परमहंस आचार्य, जिन्होंने उदयनिधि स्टालिन को दी है सिर काटने की धमकी? अब बढ़ी मुसीबत
इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। बातचीत में कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर प्रहार किया। घोसी विधानसभा उपचुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस चुनाव की घोषणा के साथ ही भाजपा की बड़ी जीत तय हो गई थी। अब तक की जीत के सारे रिकॉर्ड उपचुनाव परिणाम के साथ टूट जाएंगे। साथ ही साथ I.N.D.I.A नाम के राजनीतिक दलों के संगठन का भी भ्रम टूटेगा।
‘भारत’ नाम पर दी अपनी प्रतिक्रिया
डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार देश के गरीबों, कमजोरों, असहाय, विधवा, बुजुर्ग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ही काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसे में भाजपा और मोदी को हराने का सपना देखना I.N.D.I.A नाम के तथाकथित संगठन वाले नेता छोड़ दें। इसके अलावा उन्होंने ‘भारत’ नाम पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कहा कि भारत नाम पर देश में विरोध पैदा करने की कोशिश हो रही है, लेकिन वह सफल नहीं होंगे। इंडिया भारत है… और भारत रहेगा। हम गीत भी गाते हैं भारत भाग्य विधाता…।
ऐतिहासिक है भारत की पहचान
संविधान में यह उल्लेख है कि इंडिया दैट इज भारत। ऐसे में तथाकथित संगठन बनाकर इंडिया और भारत का विवाद पैदा करने वाले नेताओं को मुंह की खानी पड़ेगी। कहा कि दुनिया में जब गडेरियों की संस्कृति थी, लोग पेड़ और पशुओं की छाल पहनकर जीवन यापन करते थे, तब भी भारत एक अलग पहचान और सम्मान के साथ दुनिया में जाना पहचाना जाता था। इसलिए कुछ राजनीतिक दल और नेता अपनी स्थित को बचाए रखने के लिए ऐसे मुद्दों को हवा दे रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
यूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
6 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
22 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
22 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines