हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

भंगेल एलिवेटेड रोड अपडेट! बरौला में एक महीने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू

Noida Traffic Diversion: भंगेल एलिवेटेड रोड का काम 90 फीसदी तक पूरा कर लिया गया है। अगले महीने से इस रोड को खोलने का प्लान बनाया जा रहा है, लेकिन उससे पहले एक महीने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।

विज्ञापन

Noida Traffic Diversion: नोएडा प्राधिकरण ने बरौला क्रॉसिंग पर एक महीने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन का ऐलान किया है। डायवर्जन लगाने का ऐलान भंगेल एलिवेटेड रोड पर चल रहा है काम है, क्योंकि यहां पर 50 मीटर लंबा स्टील गर्डर रखा जाएगा। इस गर्डर को एलिवेटेड रोड के भंगेल से बरौला की तरफ रखा जाएगा, जिससे चारों दिशाओं के ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाना है। हालांकि, अभी तक नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने अपना डायवर्जन प्लान जारी नहीं किया है, जिसके जल्द ही जारी होने की संभावना है।

कहां लागू होगा डायवर्जन?

बरौला क्रॉसिंग पर सेक्टर 76 से नोएडा एक्सप्रेसवे के हाजीपुर अंडरपास और बॉटनिकल गार्डन से NSEZ की ओर जाने वाली गाड़ियां मिलती हैं। इसको लेकर नोएडा प्राधिकरण के डिप्टी जनरल मैनेजर (Civil) विजय रावल ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बरौला से भंगेल तक विपरीत दिशा में पहले से ही एक गर्डर रखा गया है। अब जल्द ही भंगेल-बरौला की तरफ गर्डर रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें: नोएडा का भंगेल एलिवेटेड रोड जल्द होगा शुरू, लाखों लोगों को जाम से मिलेगी राहत, सफर होगा सुहाना

इसके चलते ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। जिसमें हाजीपुर अंडरपास से आने वाली गाड़ियों को सेक्टर 100 की इंटरनल सड़कों से सेक्टर 49 की ओर मोड़ा जाएगा। इसके इलावा, सेक्टर 76 से आने वाली गाड़ियों को भी इंटरनल सड़कों से मोड़ा जाएगा। यह डायवर्जन 31 मार्च तक जारी रहेगा।

रोड का कितना काम पूरा?

दादरी-सूरजपुर-छलेरा (DSC) रोड पर भंगेल एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है। जिसका अभी तक 90 फीसदी काम पूरा किया जा चुका है। इसको अप्रैल के पहले हफ्ते में खोलने की योजना बनाई जा रही है। इस रोड का मार्च के अंत तक काम पूरा करने का टारगेट तय किया गया है। इसमें अभी 6 से 7 गर्डर का काम बाकी है। इसके अलावा, रोड पर काली परत लगाने का काम भी किया जाना है। इस रोड के शुरू होने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में के उन लोगों को जाम से राहत मिलेगी, जो भंगेल रूट पर सफर करते हैं।

ये भी पढ़ें: Noida वासियों को अच्छे दिनों से पहले झेलनी होगी परेशानी, गौर चौक पर अंडरपास का काम शुरू, पढ़ें पूरी डिटेल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें