UP Basti News (वसीम अहमद, बस्ती) : अगर आप जूस पीने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाएं। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दुकानदार नकली जूस बनाते हुए पकड़ा गया। सोशल मीडिया पर नकली जूस का वीडियो वायरल हो रहा है। एक कस्टमर ने मिलावटी जूस को पकड़ा और कोतवाली में मामले की शिकायत की। यह घटना सामने आने के बाद फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारियों की नींद खुली और उन्होंने जूस का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
बस्ती जिले की सदर कोतवाली के पटेल चौक पर एक शख्स जूस पीने के लिए दुकान पर रुका। उस दुकान का नाम मंसूर जूस था। जब शख्स ने जूस पीया तो उसे शक हुआ और वह दुकान के अंदर घुस गया। दुकानदार द्वारा जूस बनाने के तरीके को देखकर ग्राहक के होश उड़ गए। दुकानदार अनार की जगह पानी में केमिकल का लिक्विड मिलाकर जूस बना रहा था, जो अनार के जूस की तरह नजर आ रहा था और स्वाद भी अनाज की तरह था।
यह भी पढे़ं : रेलवे ट्रैक पर रखे लोहे के टुकड़े, यूपी में ट्रेन को पलटाने की साजिश
मिलावटी जूस बेच रहा था दुकानदार
इस पर शख्स ने मिलावटी अनार का जूस बनाते हुए दुकानदार को पकड़ लिया। इसे लेकर दुकान में काम करने वाले युवक चंदन ने बताया कि लिक्विड फूड मिलाकर जूस बनाया जा रहा था और फिर ग्राहकों को यही मिलावटी जूस दिया जा रहा था। शख्स ने कोतवाली में दुकान के मालिक मंसूर अली के खिलाफ शिकायत की। कई दुकानदार आजकल मुनाफा कमाने के चक्कर में कस्टमर के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।
यह भी पढे़ं : ‘दरगाह में न जाएं, वहां जिहादी दफन…’, हिंदुओं को नसीहत देते क्या बोल गए बीजेपी विधायक नंद किशोर?
लैब भेजे गए जूस के सैंपल
शख्स ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते हुए बस्ती के खाद्य विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद अधिकारियों ने छापा मारा और जूस के नमूने जांच के लिए भेज दिए। इसे लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मराज ने बताया कि जानकारी मिली थी कि रंग डालकर जूस बनाया जा रहा था। टीम ने जूस के सैंपल को लेकर लैब भेज दिया। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
7 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
11 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
12 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
17 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines