उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस अधिकारी की संदिग्ध मौत के मामले की जांच में हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वाल्टरगंज के तत्कालीन थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने 29 अगस्त को अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. अब पुलिस ने दावा किया है कि वो हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग के दबाव में थे. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रियंका चौधरी, उसके पिता रामनयन चौधरी और वकील विजय प्रकाश के तौर पर हुई है. पुलिस ने इनके कब्जे से एक बोलेरो गाड़ी और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं.
ये भी पढ़ें: सहारनपुर कलेक्ट्रेट में ढहाई गई मस्जिद के नीचे मिला 20 फीट गहरा कुआं, अब ASI खंगालेगी इतिहास
अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप
पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी महिला लोगों से संपर्क कर उन्हें अपने जाल में फंसाती थी. इसके बाद अश्लील वीडियो बनाए जाते थे. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ितों से मोटी रकम की मांग किए जाने का आरोप है. पुलिस का दावा है कि इसी तरह कई लोगों से लाखों रुपये की वसूली की गई. जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के आधार पर महिला और उसके साथी विजय प्रकाश के सूर्य प्रकाश सिंह के संपर्क में होने की बात सामने आई है. पुलिस के मुताबिक, सूर्य प्रकाश सिंह को भी ब्लैकमेल किया जा रहा था. आरोप है कि उन पर करीब एक करोड़ रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा था. घटना वाले दिन दोपहर करीब 1 बजकर 41 मिनट पर आखिरी कॉल किए जाने की जानकारी भी जांच में सामने आई है. इसके बाद सूर्य प्रकाश सिंह ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
कई लोगों से लाखों की वसूली का दावा
पुलिस ने जांच में हनी ट्रैप के जरिए कई लोगों से रकम वसूले जाने का दावा किया है. पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर उमेश से करीब 4 लाख रुपये, अहमद रजा से करीब 5 लाख रुपये और आर्यन दीक्षित से करीब 15 लाख रुपये की वसूली किए जाने का आरोप है.पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क में बोलेरो गाड़ी का इस्तेमाल भी किया जाता था. जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस मामले में कुछ और लोग भी पीड़ित हो सकते हैं. तीनों गिरफ्तार आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस इलेक्ट्रॉनिक सबूतों, मोबाइल फोन और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में कुछ और नाम सामने आ सकते हैं.
(Input By: Wasim Ahmad)
ये भी पढ़ें: कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट का आरोपी शकील मुठभेड़ में गिरफ्तार, रोते हुए हाथ जोड़ मांगी माफी, 50000 था इनाम
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
41 mins agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
59 mins agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 hr agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
6 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
6 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
8 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
9 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
10 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
12 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines