Uttar Pradesh News (वसीम अहमद, बस्ती) : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। 6 से 7 साल के तीन लड़कों ने 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्ची को अकेला पाकर तीनों लड़कों ने उसे दबोच लिया और गंदी हरकत करने लगे। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब कुछ और बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे तो डर कर तीनों नाबालिग लड़के फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर तीनों नाबालिग लड़कों समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज किया।
यह घटना बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र की है। 3 साल की मासूम बच्ची आंगनबाड़ी केंद्र में खेल रही थी। वह अक्सर गांव के बच्चों के साथ जाती थी। जिस समय यह घटना हुई बच्ची आंगनबाड़ी केंद्र में अकेली थी और बाकी लोग अपने घर चले गए थे। बच्ची को अकेला पाकर गांव के तीन लड़कों ने पकड़ लिया। गंदी हरकत करने पर बच्ची रोने और चिल्लाने लगी।
यह भी पढ़ें : सपा नेता पत्नी के आरोपों पर बसपाई पति का पलटवार, बोले-मुझे फंसाया जा रहा; वीडियो वायरल
बच्ची की मां के साथ भी मारपीट
बच्ची के रोने की आवाज सुनकर गांव के अन्य बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र की ओर दौड़े। इसके बाद तीनों नाबालिग लड़के भाग गए। जब इस गंदी हरकत के बारे में बच्ची की मां को पता चला तो वह लड़कों के घर गई। आरोप है कि लड़कों के घरवालों ने अपने बच्चों को डांटने के बजाए बच्ची की मां के साथ मारपीट की। पीड़िता की मां ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें : Mahakumbh 2025: नए साल से पहले महाकुंभ की तैयारी खत्म करने का आदेश, CM योगी करेंगे अखाड़े की ध्वजा पूजा!
पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
घटना की सूचना पर एएसपी, सीओ और कलवारी थाने के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका का निरीक्षण किया। सीओ संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर 8 लोगों के खिलाफ धारा 70(2), 191(2), 115(2), 152 बीएनएस व 5(एम)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें तीनों नाबालिग बच्चे, तीन महिलाएं और दो पुरुषों शामिल हैं। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
8 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
12 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
14 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
14 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
16 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
18 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
21 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines