सपा नेता पत्नी के आरोपों पर बसपाई पति का पलटवार, बोले-मुझे फंसाया जा रहा; वीडियो वायरल

Uttar Pradesh News: एक दिन पहले आगरा की सपा नेता ने वीडियो जारी कर पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। अब मामले में पति और बसपा नेता का रिएक्शन सामने आया है। पति ने वीडियो जारी कर झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाए हैं।

Uttar Pradesh News

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में महिला सपा नेता ने पति के खिलाफ वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाए थे। मामले में महिला के पति और बसपा नेता ने भी अब वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है। पति ने आरोप लगाया कि उसे झूठा फंसाया जा रहा है। योगेंद्र सिंह ने फेसबुक लाइव आकर कहा कि जूही प्रकाश उसे मेंटली परेशान कर रही है। करना चाहते थे। लेकिन जूही लगातार उनके ऊपर दबाव बना रही है।

उनके सिर पर चोट लगी है। 27 टांके आए हैं। जूही पत्नी धर्म निभाने जैसी मनगढ़ंत बातें कर रही है। जब वे अस्पताल में भर्ती थे तो उनको देखने भी नहीं आई। न ही उसके घरवाले देखने आए। शुरू से ही उनके प्रति इंटेशन खराब रही है। 31 मई को उनके खिलाफ झूठी शिकायत दी गई। जिसके बाद मैंने आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। अब वही शिकायत फिर से दे दी है। पहला पन्ना पुराना है, जबकि दूसरे पन्ने में दहेज प्रताड़ना के आरोप लगा दिए।

मैं परेशान हो चुका हूं, लगातार डिप्रेशन में जा रहा हूं। योगेंद्र ने कहा कि न मेरा किसी काम में मन लगता है, न नींद आती है। पूरा दिन दिमाग में चलता है कि कोई उनको बोतल से पीट रहा है, चाकू मार रहा है। पुलिस ने उसको अरेस्ट नहीं किया, लेकिन हम लोगों ने कोई दबाव नहीं बनाया। मैं अपने फ्लैट से सामान तक नहीं ला पा रहा हूं। वह धमकी दे रही है कि आत्महत्या कर लेगी। क्या ऐसे किसी को भी फंसा सकते हैं, आत्महत्या करना मजाक हो गया है? लोग मेरा मजाक उड़ा रहे हैं।

पहले से शादीशुदा होने के आरोप

वीडियो में योगेंद्र ने आरोप लगाए कि जूही का रिकॉर्ड क्रिमिनल रहा है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है। वह पहले से शादीशुदा है और उससे शादी करने के बाद भी पहले पति को तलाक नहीं दिया। वह अपने पिता के खिलाफ भी केस दर्ज करवा चुकी है। दावा करती है कि अब मैं विधायक बनूंगी। फेमस होने के बाद कई दलों से बुलावा आ रहा है। वीडियो में योगेंद्र ने न्याय की मांग की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ