Bareilly News: बरेली के किला थाना क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़िता को दूसरे धर्म के युवक से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि युवक और उसके परिवार वाले धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव बना रहे हैं और मना करने पर बाजार में घेर कर उस पर जानलेवा हमला किया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल पुलिस ने महिला की तहरीर पर दूसरे समुदाय के युवक और उसके परिजनों सहित सात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
निकाह करने से कर दिया था मना
बरेली के किला थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपनी 4 साल की बेटी के साथ अपने मायके में रहती है। महिला का आरोप है कि लगभग 6-7 महीने पहले उसकी घर की मिक्सी खराब हो गई थी। जिसको ठीक करने के लिए वह कोतवाली क्षेत्र की एक दुकान पर पहुंची थी। जिसके बाद मिक्सी ठीक करने वाले मैकेनिक राइयान उर्फ बिट्टू ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और फिर बिट्टू बनकर उससे बातचीत करने लगा। महिला का आरोप है कि कुछ समय बाद बिट्टू ने उससे मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह करने को कहा तो उसने बिट्टू के दूसरे समुदाय के होने के चलते निकाह करने से मना कर दिया। पर उसके बावजूद एक दिन बिट्टू और उसके परिवार के लोगों ने धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया और मना करने पर जान से मारने की धमकियां दीं।
यह भी पढ़ें- बरेली-जयपुर हाईवे पर ट्रक में भयंकर आग, सड़क पर फैला केमिकल, देखें खौफनाक वीडियो
आरोपी युवक सहित 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पीड़िता का आरोप है कि उसने धर्म परिवर्तन करने से इनकार कर दिया। जिससे नाराज होकर दूसरे समुदाय के आरोपी बिट्टू ने शनिवार शाम को अपनी बेटी के साथ बाजार जाते समय उस पर पीछे से जानलेवा हमला कर दिया। हमलें में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दूसरे समुदाय के राइयान उर्फ बिट्टू के द्वारा किए गए जानलेवा हमले और धमकियों से परेशान होकर उसने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल तो कर दिया पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिसके बाद रविवार को हिंदू संगठन के पदाधिकारी के साथ पीड़िता कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं इस मामले में सीओ सिटी अशुतोष शिवम ने बताया कि मामले में आरोपी राइयान उर्फ बिट्टू और उसके परिवार के 6 लोगों सहित सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- धमकी देकर निकाह फिर धर्मांतरण के बाद गैंगरेप! चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंची पीड़िता, कहानी सुन कांप जाएगी रूह
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
3 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
7 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
7 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
9 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
10 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
11 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
13 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines