धमकी देकर निकाह फिर धर्मांतरण के बाद गैंगरेप! चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंची पीड़िता, कहानी सुन कांप जाएगी रूह
Edited By Naresh Chaudhary

प्रतीकात्मक तस्वीर
Edited By Naresh Chaudhary

प्रतीकात्मक तस्वीर
UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बता दें कि मुकदमा एसएसपी के आदेश पर लिखा गया है।
जानकारी के मुताबिक मामला बरेली जिले के शाही थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। इलाके की दो महिलाएं तरन्नुम और उसकी एक सहेली गजाला उसके पार्लर पर आती थीं। दोनों से दोस्ती हो गई तो एक दिन वह उसे अपने घर ले गईं। आरोप है कि घर पर पहले से मौजूद तरन्नुम के भाई अकलीम ने तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1596815621487853568
इस दौरान आरोपी की बहन ने कथित तौर पर उसकी अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद जबरन धर्मांतरण कराकर निकाह करने का दबाव बनाया। आरोप है कि कुछ समय बाद धमकी देकर युवती को घर से जेवरात और नगदी लेकर बुला लिया। आरोपियों ने उसे नशे का इंजेक्शन देकर बेहोश किया और निकाहनामे पर हस्ताक्षर करा लिए।
इसके बाद आरोपी उसे इलाहाबाद, बनारस, अकबरपुर, अजमेर और फिर बिहार लेकर गए। युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके साथ कई बार गैंगरेप हुआ। करीब चार दिन पहले युवती किसी तरह से आगरा में आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल रही। उसने लोगों से भीख मांगकर कुछ पैसे जुटाए और वापस बरेली पहुंची। अब युवती की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बरेली के एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि एक महिला ने आरोप लगाया है कि 6 लोगों ने उसका अपहरण किया। जबरन वसूली की और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान लिए गए हैं। मेडिकल कराया गया। उन्होंने बताया कि पिछले साल अगस्त में भी पीड़िता के परिवार ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: