बरेली हिंसा में पुलिस का BIG प्लान! फरार आरोपियों के लिए 3 बड़ी तैयारी, अब तक हो चुकीं हैं 82 गिरफ्तारियां

आई लव मोहम्मद पर हुई हिंसा के बाद से बरेली में तनाव है। पुलिस ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी भी कई प्रमुख आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने इसके लिए प्लान तैयार कर लिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

बरेली हिंास

बरेली हिंसा में बड़ी कार्रवाई की तैयारी में पुलिस।

Bareilly Violence: बरेली हिंसा के बाद यूपी सरकार सख्त रुख अपनाए हुए है। पुलिस के साथ ही पूरा प्रशासनिक अमला आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने जुटा है। 26 सितंबर को ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर विवाद को लेकर भड़की बरेली हिंसा के मुख्य आरोपियों समेत अब तक 82 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि
उपद्रव भड़काने वाले करीब 12 प्रमुख दंगाई अभी भी फरार हैं। फरार आरोपियों में मौलाना तौकीर रजा का करीबी एहसानुल चतुर्वेदी, अल्तमश, साजिद सकलैनी आदि लोग शामिल हैं। इन्हें पकड़ने के लिए यूपी पुलिस ने पूरा प्लान बना लिया है। इसमें 3 तैयारी प्रमुख हैं।

विज्ञापन

घोषित होगा इनाम

सूत्रों ने बताया कि सभी फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया जाएगा। पुलिस ने 12 फरार दंगाईयों की सूची बनाई है। एसएसपी के स्तर से इनाम घोषित करने की तैयारी है। अब तक मौलाना तौकीर रजा समेत 82 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने बनाईं 6 टीमें

इनाम के अलावा पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। प्लानिंग करते हुए पुलिस ने अलग-अलग 6 टीमें बनाईं हैं। यह फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देंगी। पुलिस का आरोप है कि दंगाईयों ने लोगों को भड़काया था। इसके बाद लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था।

विज्ञापन

गैर-जमानती वारंट

पुलिस आरोपियों को किसी भी हाल में छोड़ने के मूड में नहीं है। इनाम और टीम बनाने के बाद पुलिस फरार आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट लेने की तैयारी में है। कोर्ट में इसकी अपील के लिए पुलिस ने कागजी कार्यवाही शुरू कर दी है। गैर जमानती वारंट मिलने के बाद पुलिस की जांच और सख्त हो जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ