बरेली हिंसा: मौलाना तौकीर के बाद अब दो और सहयोगियों पर कार्रवाई, अवैध घर-दुकानों को किया सील

बरेली हिंसा में प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। मुख्य आरोपियों को जेल भेजने के बाद प्रशासन अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई कर रहा है। विकास प्राधिकरण ने मौलान रजा के दो करीबियों के घर और दुकानों को भी सीज किया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

बरेली में मौलाना तौकीर के सहयोगियों के घर और दुकानें सील

बरेली में मौलाना तौकीर के सहयोगियों के घर और दुकानें सील

यूपी के बरेली में पुलिस पर पथराव के बाद से प्रशासन लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान को न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद अब उनके सहयोगियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। प्रशासन ने अब मौलाना के 2 और सहयोगियों पर कार्रवाई की है।

विज्ञापन

शहर में हाल ही में हुई हिंसा से जुड़े अवैध निर्माणों पर चल रही कार्रवाई के तहत बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने मौलाना तौकीर रजा के सहयोगी मोहम्मद फरहत खान के घर और नौमहला मस्जिद स्थित मोहम्मद नदीम की दुकानों को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि फरहत खान ने ही मौलाना तौकीर को शरण दी थी। बीडीए ने गुरुवार तक समय देकर मकान खाली करने का नोटिस दिया था। सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने मकान को सील करा दिया।

विज्ञापन

बरेली हिंसा के आरोपी हैं दोनों

बरेली के मोहम्मद फरहत खान और मोहम्मद फरहत खान मौलाना तौकीर रजा खान के करीबी सहयोगी हैं। दोनों व्यक्ति 26 सितंबर को ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर विवाद को लेकर भड़की बरेली हिंसा के आरोपी हैं। इन्हें बरेली हिंसा के पीछे एक प्रमुख व्यक्तियों के रूप में पहचाना गया है।

विज्ञापन

पहले ही जेल में हैं मुख्य आरोपी रजा

बता दें कि 26 सितंबर को बरेली में हुई हिंसा और बवाल के आरोप में मौलाना तौकीर रजा, आईएमसी महासचिव डॉ. नफीस खां और नदीम खान को पुलिस पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। कोर्ट ने उन्हें जेल भी भेज दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट कर चुका है कि उपद्रवियों और हिंसा के साजिशकर्ताओं की अवैध संपत्तियों को निशाना बनाएगा।

विज्ञापन

अब तक 81 लोग गिरफ्तार

यूपी पुलिस ने 30 सितंबर को हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के राष्ट्रीय महासचिव नफीस खान और उनके बेटे फरमान खान को गिरफ्तार किया था, जिससे इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 81 हो गई। नफीस मौलाना तौकीर रजा का सहयोगी है, जिसे पहले भी पथराव मामले में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार किया गया था। रजा फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ