Bareilly Ring Road Project Details: उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के चारों ओर एक रिंग रिोड बनाने का प्रस्ताव भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार का है, जिसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अध्यक्ष ने बजट मंजूर कर दिया है। इस प्रोजेक्ट का मकसद बरेली के ट्रैफिक सिस्टम में सुधार करना है और अन्य राज्यों से बरेली की कनेक्टिविटी को बढ़ाना है, ताकि लोगों का सफर आरामदायक हो। जल्दी ही इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडरिंग शुरू होगी। एक महीने के अंदर जमीनों का अधिग्रहण किया जाएगा और उसके बाद रिंग रोड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:Ghaziabad से Kanpur का 2 घंटे सफर होगा कम, नए Expressway से जुड़ेंगे 9 जिले
प्रोजेक्ट का बजट 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीब 29.9 किलोमीटर लंबा रिंग रोड बनेगा। 3 रेलवे ब्रिज, 11 छोटे बड़े पुल बनाए जाएंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने प्रति किलोमीटर 73 करोड़ रुपये इन्वेस्ट करने का टारगेट बनाया है। यह रिंग रोड झुमका को इनवर्टिस से भी जोड़ेगी। झुमका, चौबारी और इनवर्टिस यूनिवर्सिटी के पास इंटरचेंज बनाएं जाएंगे। रिंग रोड रामपुर रोड स्थित झुमका तिराहा से शुरू होकर शाहजहांपुर रोड स्थित इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी तक जाएगी। प्रोजेक्ट पर 2192.34 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 995.75 करोड़ रुपये सड़क बनाने के लिए और 863.86 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण के लिए दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:दिल्ली से देहरादून बस ढाई घंटे में! Delhi-Dehradun Expressway के शुरू होने की डीटेल आई सामने
30 गांवों के किसानों की जमीन का अधिग्रहण
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिंग रोड बनाने के लिए 30 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। 21 गांवों के 900 से ज़्यादा किसानों की जमीन अधिगृहित कर ली गई है। अभी तक करीब 187 हेक्टेयर ज़मीन का अधिग्रहण हुआ है। 200 करोड़ रुपये मुआवजा वितरित किया जा चुका है। बाकी के 9 गांवों से जमीन का अधिग्रहण अगले एक महीने में किए जाने का टारगेट है। बरेली शहर में रेलवे क्रॉसिंग की वजह से जाम लगता है। इस जाम से लोगों को बचाने के लिए ही 3 जगहों पर रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाने करा प्लान है। हाईवे और बाईपास के दोनों ओर 17 अंडरपास बनाने की भी योजना है।
यह भी पढ़ें:Delhi-Dehradun Expressway: 100000 लोगों को बड़ी राहत, अक्षरधाम से लोनी 18KM होगा Toll-Free
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
7 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
9 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
10 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
12 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
13 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
15 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
15 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
17 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
19 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines