Bareilly News: कोई काम करो तो उसमें पूरी जान लगा दो, फिर उसके पूरा होने के चांस काफी ज्यादा होते हैं। यही सोचकर बरेली में रहने वाले इन शातिर ‘नटवरलाल’ ने अपना काम शुरू किया था। अभी तक आपने फिल्मों में देखा होगा कि किसी के मरने के बाद उसकी जायदाद को हड़पने के लिए उसी शख्स की तरह हुलिया बना लिया जाता है। लेकिन बरेली में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बरेली के राजदीप नाम के शख्स ने 2003 में मर चुके संतोष टंडन की जगह लेने के लिए एक खास ट्रेनिंग ली। इस ट्रेनिंग में उसने संतोष के तौर तरीकों को सीखा ताकि लोगों को भरोसा हो जाए कि वही संतोष टंडन है। जानिए इस पूरे खेल के पीछे क्या कहानी है?
क्यों रचा ये खेल?
बरेली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनपर धोखाधड़ी से जमीन बेचने का इल्जाम है। जब पुलिस मामले की तह तक पहुंची तो उनके होश उड़ गए। दरअसल, एक ऐसे शख्स की जमीन को बेचा गया जिसकी मौत 2003 में हो चुकी थी। बरेली के रहने वाले संतोष टंडन की करोड़ों की जमीन इज्जत नगर थाना क्षेत्र में थी पर संतोष टंडन बरेली छोड़ कर लखनऊ चले गए थे, जहां पर उनकी मौत हो गई। इसी जमीन के लालच में कुछ लोगों ने मिलकर एक प्लान बनाया।
ये भी पढ़ें: किन्नरों के दो गुटों के बीच घमासान, चले लाठी-पत्थर और हुई फायरिंग
एक साल से ज्यादा की ट्रेनिंग
जानकारी के मुताबिक, राजू उर्फ राजदीप ने संतोष टंडन की जगह खुद को असली संतोष टंडन बनने के लिए एक साल से ज्यादा समय तक ट्रेनिंग ली। उसने संतोष की हर आदत हर खूबी और रिश्तेदारों से लेकर पड़ोसियों और घर वालों के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। यहां तक कि उसने अंग्रेजी बोलना भी सिख लिया। इस बात का खुलासा संतोष टंडन की बेटी प्रियंका टंडन की एक शिकायत की वजह से हुआ।
कुछ महीने पहले संतोष टंडन की बेटी प्रियंका टंडन को पता चला कि उनके पिता के नाम की करोड़ों की जमीन का किसी ने एग्रीमेंट कर दिया है। इसके लिए बैंक में एक खाता खुलवाया गया जिसमें लाखों रुपए का लेनदेन भी किया गया है। इसके बाद ही प्रियंका टंडन ने मामले की शिकायत पर इस पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बरेली के इज्जत नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया, पूछताछ में इस खेल के मास्टर माइंड के बारे में पता चला।
प्रॉपर्टी डीलर का था पूरा प्लान
संतोष टंडन के करीबी रहे प्रॉपर्टी डीलर बबलू कश्यप और ख्वाजाउद्दीन ने ये पूरा प्लान बनाया था। इन दोनों को ही उनकी जमीन की जानकारी थी। जमीन हड़पने के लिए बबलू कश्यप और ख्वाजाउद्दीन ने एक ऐसे शख्स को तलाश की जिसका पहले से आधार कार्ड नहीं बना हो। इसके बाद उनको राजदीप मिला, जिसको उन्होंने 200000 लाख रुपये का लालच देकर अपने प्लान में शामिल किया। सबसे पहले उन्होंने संतोष टंडन के नाम से आधार कार्ड बनवाया और फिर एक साल तक उसे संतोष टंडन के हर गतिविधि की ट्रेनिंग दी गई। संतोष टंडन बनकर उन्होंने जमीन का 50 लाख रुपए लेकर एग्रीमेंट कराया।
ये भी पढ़ें: BSP नेता को बेटे की शादी सपा विधायक की बेटी से करानी पड़ी महंगी, मायावती ने पार्टी से निकाला
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
15 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
18 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
19 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines