किन्नरों के दो गुटों के बीच घमासान, चले लाठी-पत्थर और हुई फायरिंग
कानपुर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें किन्नरों के दो गुटों के बीच की लड़ाई का फुटेज है। इस लड़ाई में लाठी, पत्थर और यहां तक कि गोलियां भी चलीं।
Edited By Ankita Pandey

Viral Video
Edited By Ankita Pandey

Viral Video
Kanpur, Uttar Pradesh/अमित कुमार सिंह: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें किन्नरों के दो गुटों के बीच घमासान हो गया। यह मामला चकेरी थाना क्षेत्र का है। किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद में से एक गुट ने दूसरे गुट पर जमकर पत्थर बरसाए और फायरिंग भी की। इस घटना में एक किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गया है, हालांकि उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आइए इस मामले के बारे में जानते हैं।
किन्नरों के दोनों गुटों के बीच हुए विवाद का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मीडिया से बातचीत के दौरान किन्नर रोली और गुड़िया ने बताया कि रात 1 बजे सनिगवां से लौट रही थी तभी पहले से ही घात लगाए बैठे किन्नरों के गुट ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया।
आगे उन्होंने बताया कि वे पहले से ही गाड़ी में पत्थर, लाठी डंडे और हथियार लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि जैसे ही वे गाड़ी से उतरे तो उन लोगों ने उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की कोशिश भी की। किन्नर ने आगे बताया कि वह 25 साल से चकेरी में रह रही हैं और इलाके में ही वह अपना काम करती हैं।
किन्नर ने बताया कि हमला करने वाले किन्नर के गुट के लोग मेरे इलाके में आकर मांगना शुरू कर रहे हैं जब मैंने इसका विरोध किया तो उन्होंने मुझ पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। इसको लेकर उन्होंने कई बार पुलिस से भी शिकायत भी दर्ज कराई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
किन्नरों के गुट के बीच लड़ाई, सामने आया वीडियो pic.twitter.com/8rGCacaU3G
— ankita pandey (@ankitapand65778) December 5, 2024
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से एक गाड़ी पर किन्नरों के एक गुट पत्थर बरसा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से एक किन्नर को बाल पकड़ कर घसीटा जा रहा है और बड़ी बेरहमी से लाठी डंडों से पीटा जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: