Balia Police Rescued Kidnapped Girl: खबर उत्तर प्रदेश से हैं जहां अपहृत हुई लड़की को पुलिस ने छुड़ा लिया है। मामला बलिया जिले का है जहां 17 वर्षीय लड़की का अपहरण हो गया था। परिजन द्वारा काफी ढूंढने के बाद जब लड़की नहीं मिली तो परिजन ने नजदीकी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान लड़की को बिल्थरा रोडवेज के पास से छुड़ा लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया है।
ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की को 20 वर्षीय एक युवक ने अपहरण कर लिया था। लड़की की मां ने नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने लड़की की मां के शिकायत के आधार पर धारा 363 और 366 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर बिल्थरा रोडवेज के पास से लड़की के साथ पाया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लड़की को उसके परिजन को सौंप दिया है।
यह भी पढ़े: पत्नी को मारा और कटा हुआ सिर लेकर पहुंच गया थाने, पुलिस को सुनाई मर्डर की दिल दहलाने वाली कहानी
अपहरण कर किया बलात्कार
लड़की ने पुलिस को बताया कि अपहरण के बाद युवक उसे कर्नाटक ले गया और उसका दो महीने तक बलात्कार किया। उस दौरान आरोपी लगातार लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था। शादी के लिए मना करने वह उसके साथ मारपीट करता था। पुलिस ने लड़की की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़े: अमेरिकन टूरिस्ट की गंदी हरकत, अपने कपड़े उतारे और होटल की हाउसकीपर से बोला- मेरे पास आ जाओ
आरोपी के खिलाफ इन धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जबरन शादी करने के तहत और आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे जांच की जा रही है। पीड़ित लड़की अपने परिजन के पास है।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
3 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
4 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
4 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
6 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
16 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
17 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
19 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
19 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines