Bahraich Violence: उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुई हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा की चौंकाने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में कहीं भी रामगोपाल को करंट देने या पैर के नाखून उखाड़ने जैसी बातों का जिक्र नहीं है। सीधे तौर पर बर्बरता की बातों को खारिज किया गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स में कुछ और ही दावे किए जा रहे थे। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मृतक 28 साल का था, जबकि बताया गया था कि वह 22 साल का था। उसकी मौत की वजह एंटीमॉर्टम गनशॉट बताया गया है, यानी मौत सदमे या रक्तस्राव की वजह से हुई है। रिपोर्टे में चेहरे, गर्दन और सीने पर मिलीं गोलियों के निशानों को लेकर भी विवरण दिया गया है।
यह भी पढ़ें : ‘आरोपियों का एनकाउंटर हो…’, बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल की पत्नी ने CM से मांगा इंसाफ
रिपोर्ट के मुताबिक मृतक की बॉडी पर तीन जगह बड़ी चोट के निशान मिले हैं। ये निशान गोली के नहीं हैं। माथे और दाएं पैर के अंगूठे पर चोटें लगी मिली हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक की उंगलियों पर जो गहरा निशान मिला है, वह जलने की वजह से बना है। सोशल मीडिया में जो तस्वीरें वायरल हुई थीं, उनमें पैरों के ऊपर काले निशान होने की बात चली थी।
यहीं से करंट लगाकर मौत होने की थ्योरी पैदा हुई। लेकिन ये चोटें किस वजह से लगीं, रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। नाखून उखाड़े जाने को लेकर भी कोई उल्लेख नहीं दिया गया है। शरीर पर 8 गंभीर चोटों का उल्लेख है। बॉडी पर 40 जगह छर्रे लगे बताए गए हैं। छाती से गर्दन तक 29 निशान मिले हैं। वहीं, दाएं हाथ 3 और बाएं हाथ पर 3 जगह छर्रों के निशान मिले हैं। चेहरे पर 6 निशान मिले हैं।
गोली लगने से मौत-पुलिस
गर्दन के पीछे 2 निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों जगह छर्रे आर-पार निकल गए। इससे पहले दावा किया गया था कि रामगोपाल की हत्या बर्बरता पूर्वक की गई है। उसे करंट लगाया गया, नाखून उखाड़े गए। पुलिस ने भी अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रताड़ना को लेकर अफवाह फैल रही है। यह गलत है। मृतक की मौत गोली लगने से हुई है। बहराइच के थाना हरदी क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव निवासी रामगोपाल मिश्रा की हिंसा में मौत हो गई थी। रामगोपाल रविवार शाम करीब 6 बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल था। महराजगंज बाजार में समुदाय विशेष के मोहल्ले से गुजरते समय पत्थरबाजी हुई थी। जिसके कारण भगदड़ मच गई।
यह भी पढ़ें : बहराइच हिंसा पर DGP प्रशांत कुमार सख्त, लापरवाही बरतने वालों पर गिरेगी गाज; जारी की ये नई एडवाइजरी
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
3 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
6 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
6 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
7 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
9 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
11 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
13 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
14 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
14 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines