Bahraich Violence: उत्तरप्रदेश के बहराइच के हरदी इलाके में रविवार को मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। इसके अलावा 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग की। इसमें दो युवकों को गोली लगी। एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। बहराइच में हिंसा,पथराव और आगजनी के बीच सीएम ने यूपी पुलिस के सीनियर अफसरों को बहराइच भेजा है। एडीजी अमिताभ यश मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते नजर आए। वहीं सीएम योगी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है। फिलहाल मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।
इससे पहले पुलिस ने सोमवार सुबह पोस्टमाॅर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं प्रशासन ने अफवाहों पर विराम लगाने के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है। वहीं हालात काबू में लाने के लिए पीएसी की 6 कंपनियां भेजी गई है।
सीएम ने डीजीपी से बात कर के ताजा अपडेट लिया है। दूसरी ओर विधायक के मनाने पर मृतक राम गोपाल मिश्र के परिजन अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को ले गए। सीएम से बात कर के विधायक परिजनों से मिलने आए और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अधिकारियों की लापरवाही की वजह से बहराइच में फिर बवाल हो गया है। लगातार दूसरे दिन हिंसा का दौर जारी है। मुख्य मार्ग पर गाडियां फूंकी जा रही हैं, दुकानों को आग लगाई जा रही है। मौके पर मौजूद अधिकारी पीछे हट गए है,भीड़ आगजनी पथराव और बवाल कर रही है। बाइक शो रूम, मेडिकल स्टोर में आग लगा दी गई है।
5 हजार से अधिक लोग जमा
पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के अनुसार गोली के अलावा चाकू के भी निशान बाॅडी पर थे। फिलहाल पीड़ित के घर पर 5 से 6 हजार लोगों की भीड़ मौजूद है। सभी के हाथों में लाठी डंडे हैं। पुलिस ने 25 लोगों को हिरासत में लिया है और एक आरोपी को अरेस्ट किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने गांव में एक पीएसी बटालियन, पांच थानों की पुलिस तैनात की है। इसके अलावा पड़ोसी जिलों से भी पुलिस बुलाई गई है।
मृतक की पत्नी बोली- आरोपियों को फांसी हो
मृतक की पहचान रामगोपाल मिश्रा के तौर पर हुई है। उसकी 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। वहीं दूसरे घायल युवक का नाम राजन है। युवक की मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। बहराइच से सीतापुर जाने वाले हाईवे पर जाम लगा दिया। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और पीएसी मौजूद है। लोगों ने हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन किया इस दौरान बीजेपी के विधायक मौजूद रहे। मामले में सीएम योगी ने कहा कि माहौल बिगाड़ने वाले बचेंगे नहीं। लापरवाही पर हरदी एसएचओ और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र चुनावः तारीखों के एलान से पहले BJP की पहली लिस्ट फाइनल! कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव?
मृतक का नहीं किया अंतिम संस्कार
इससे पहले ग्रामीणों ने मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया था। ग्रामीण शव को चारपाई पर रखकर तहसीय मुख्यालय महसी पहुंचे और प्रदर्शन किया। मामला बढ़ता देख सीएम योगी के निर्देश पर क्षेत्रीय विधायक भी तहसील मुख्यालय पहुंचे और लोगों से बातचीत की। इसके बाद लोग अंतिम संस्कार के लिए सहमत हुए। गांव के लोगों ने कहा कि अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलना चाहिए। वहीं मृतक की पत्नी ने मांग की है कि गोली चलाने वाले को फांसी दी जाए।
ये भी पढ़ेंः एक लाख रुपये नहीं लौटाए तो कर दी हत्या…पुणे में चचेरे भाई की हैवानियत, कार्डबोर्ड में मिली बाॅडी
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
5 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
5 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
6 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
8 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
10 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
11 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
13 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
13 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines