Bahraich Violence: बहराइच में हिंसा का मंगलवार को तीसरा दिन है। हिंसा प्रभावित इलाके में फोर्स की तैनाती रही। जगह-जगह पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है। आधार कार्ड देखकर ही लोगों को एंट्री दी जा रही है। इंटरनेट बंद है। फिलहाल बहराइच में शांति है। सीएम योगी के आदेश के बाद गृह सचिव और एडीजी अमिताभ यश बहराइच में मौजूद हैं। फिलहाल पुलिस सर्च ऑपरेशन चलाकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार बहराइच में अभी 12 कंपनी पीएसी, 2 एएसपी, 4 सीओ को भी तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस ने 30 से उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। हिंसा मामले में 10 के खिलाफ एफआईआर और 4 लोगों को नामजद किया गया है। हिंसा का मुख्य आरोपी सलमान अभी भी फरार है। सीएम योगी आज पीड़ित परिवार से लखनऊ में मुलाकात करेंगे।
आगजनी करने वालों को पकड़ रही पुलिस
पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर आगजनी करने वालों की पहचान शुरू कर दी है। बहराइच में रमपुरवा चौकी, महसी और महाराजगंज समेत 20 किमी. का एरिया में हिंसा का माहौल है। सोमवार को आगजनी में भीड़ ने अस्पताल और दुकानें फूंक दी। रातभर फोर्स हिंसा प्रभावित इलाकों में गश्त करती रही। लोगों में गुस्सा है क्येांकि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़ेंः Bahraich Violence : इंटरनेट सेवाएं बंद, CM योगी भी सख्त, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
अखिलेश ने साधा निशाना
बहराइच हिंसा को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश यादव ने निशाना साधा है। अखिलेश ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि चुनाव का आना और माहौल बिगड़ जाना यह इत्तेफाक नहीं है। रविवार को हरदी इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। पथराव और आगजनी के अलावा 20 राउंड से अधिक फायरिंग हुई।
ये भी पढ़ेंः लखीमपुर खीरी में विधायक की पिटाई पर भाजपा का पहला एक्शन, अवधेश सिंह समेत 4 नेता बर्खास्त
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines