लखीमपुर खीरी में विधायक की पिटाई पर भाजपा का पहला एक्शन, अवधेश सिंह समेत 4 नेता बर्खास्त

Lakhimpur Kheri MLA Yogesh Sharma Beating Case: लखीमपुर खीरी में विधायक योगेश शर्मा की पिटाई मामले में भाजपा ने बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने अब वकील अवधेश सिंह और उनकी पत्नी को निष्कासित कर दिया है। बैंक के चुनाव को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद अवधेश सिंह ने योगेश शर्मा को थप्पड़ मार दिया था। मामला क्या था, आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Lakhimpur Kheri MLA Yogesh Sharma beating case

MLA Yogesh Sharma Beating Case: लखीमपुर खीरी सदर विधायक योगेश वर्मा थप्पड़ कांड में 5 दिन बाद भाजपा पार्टी ने अनुशासनहीनता का हवाला देते हुए बड़ी कारवाई की है। पार्टी ने अधिवक्ता अवधेश सिंह, उनकी पत्नी पुष्पा सिंह, अनिल यादव व ज्योति शुक्ला को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आज शाम 37 विधायकों के साथ सदर विधायक योगेश वर्मा ने सीएम से की मुलाकात की थी। जिसके बाद एक्शन हुआ है। विधायक को वकील अवधेश शर्मा ने 9 अक्टूबर को थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद उनके समर्थन में विपक्ष के नेता भी उतर आए थे। इस मामले में बीजेपी की ओर से कार्रवाई न करने को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी सवाल उठा दिए थे। वहीं, बाद में खीरी लोकसभा से सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा ने भी योगेश शर्मा का समर्थन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा सांसद ने घटनाक्रम को लेकर एक वीडियो जारी किया था। उन्होंने कहा था कि अर्बन कोऑपरेटिव बैंक चुनाव की निष्पक्षता पर विधायक योगेश शर्मा ने सवाल उठाए थे। इसके बाद ही उनके ऊपर हमला किया गया। वे विधायक के ऊपर हुए हमले की निंदा करते हैं। वे जनता के चुने नुमाइंदे हैं। पुलिस की मौजूदगी में जब एक विधायक ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का क्या होगा?

विज्ञापन

वर्मा ने सवाल उठाए थे कि विधायक ने पुलिस को शिकायत दी है। लेकिन पुलिस अवधेश सिंह के खिलाफ कार्रवाई करना तो दूर रिपोर्ट तक नहीं लिख पाई है। यह सोचने वाली बात है। अगर विधायक की शिकायत पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी तो आम लोगों की क्या सुनवाई पुलिस करती होगी। यह भी सोचने वाली बात है। विधायक की शिकायत पर प्रशासन को तुरंत एक्शन लेना चाहिए।

विज्ञापन

9 अक्टूबर को हुआ था विवाद

आपको बता दें कि 9 अक्टूबर को कोऑपरेटिव बैंक का चुनाव था। इस दौरान किसी बात पर अवधेश सिंह और विधायक योगेश शर्मा के बीच विवाद हो गया था। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह पर विधायक की पिटाई का आरोप लगा था। एक वीडियो भी इसका वायरल हुआ था। जिसमें अवधेश सिंह विधायक को थप्पड़ मारते दिखे थे। दूसरे दिन विधायक ने अपने साथ हुई घटना को लेकर शिकायत पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस ने चार दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं दर्ज की। ऐसे आरोप विपक्ष ने लगाए थे। अब बीजेपी ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ