Bahraich Violence: बहराइच हिंसा में शामिल आरोपियों के घरों पर बुलडोजर एक्शन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। बहराइच हिंसा में अब्दुल हमीद समेत तीन आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट में ये याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ जाकर सजा देने की भावना से उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर रही है। जबकि शीर्ष अदालत ने अपने एक फैसले में बुलडोजर पर फिलहाल रोक लगा रखी है।
याचिका में कहा गया है कि जिन घरों पर अवैध निर्माण का नोटिस चिपकाया गया है उनमें से कुछ 10 साल तो कुछ 70 साल पुरानी प्रॉपर्टी है। याची का दावा है कि सरकार दिखावे के लिए इन घरों पर पहले नोटिस चस्पा कर रही है। बता दें यूपी लोक निर्माण विभाग बहराइच हिंसा मामले में आरोपी अब्दुल हमीद समेत अन्य आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में है।
ये भी पढ़ें: ताबड़तोड़ मारीं पांच गोलियां, पटना में होटल कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या
अब्दुल हमीद के घर में किए अवैध निर्माण से रास्ता बाधित
हाल ही में PWD ने कुछ घरों पर अवैध निर्माण करने के नोटिस लगाए हैं। PWD ने नोटिस में कहा गया है कि अब्दुल हमीद के घर में अवैध निर्माण किया गया है जिसकी वजह से रास्ता बाधित हो रहा है। आगे नोटिस में ये साफ कहा गया है कि अगर तीन दिन में मकान मालिक इस अवैध निर्माण को खुद से नहीं हटाता है तो PWD इस पर तोड़फोड़ की कार्रवाई करेगी।
दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई थी दो समुदाय में हिंसा
बता दें बीते दिनों बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसा भड़की थी। दोनों तरफ से गोलीबारी और पथराव हुआ था। गोलीबारी में विसर्जन जुलूस में शामिल एक युवक की मौत हो गई थी। जिसके बाद पूरे जिले में हंगामा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने अभी तक 30 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: ‘मेरी रगों में शेर का खून, बेखौफ-अडिग…’, बाबा सिद्दीकी के बेटे ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ भरी हुंकार
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
9 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
9 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
22 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines