Bahraich News : बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव अभ्यारण्य (केडब्ल्यूएस) से जुड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स जंगल में लकड़ी बीनने गया था लेकिन वापस वह कई टुकड़ों में बंडल में बंधकर घर पहुंचा। इसके बाद से ही ग्रामीणों में दहशत हैं। सुजौली वन रेंज में शनिवार शाम बाघ ने 55 साल के शख्स को मौत के घाट उतार दिया और शव को क्षत विक्षत कर दिया।
सुजौली थाना क्षेत्र के मजरा बनकटी गांव निवासी 55 वर्षीय शिवधर चौहान जंगल के पास जलाऊ लकड़ी बीनने के लिए गए थे लेकिन काफी समय बाद वह नहीं लौटे तो परिजन परेशान हो गए। गांव के कुछ लोग परिजनों के साथ उन्हें खोजने के लिए जंगल गए। जंगल में लोगों को ऐसा नजारा दिखा कि रूह कांप गई।
क्षत-विक्षत शव हुआ बरामद
रविवार की सुबह जब परिवार और गांववालों ने शिवधर की तलाश की तो क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव के अवशेष खाए गए थे और कुछ इधर-उधर पड़े हुए थे। कुल मिलाकर जंगल में एक भयावह दृश्य बन गया था। ग्रामीणों ने जगह जगह बिखरे शरीर के टुकड़ों को एकत्रित किया और उन्हें एक बंडल में बांधकर घर ले गए।
थाना प्रभारी हरीश सिंह ने बताया कि चौहान का शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह गायब था। सर और पैर का ऊपरी हिस्सा ही बचा था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव के लोग डरे हुए हैं लेकिन स्थिति नियंत्रण में हैं।
यह भी पढ़ें : सरकारी जॉब मिलते ही बेवफा हुई पत्नी, बोली-साथ रखना है तो एक करोड़ दो
वन विभाग ने 5000 रुपये दी सहायता राशि
वन विभाग की तरफ से पीड़ित के परिजनों को 5,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इसके बाद ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है और सुरक्षा की गुहार लगाई है। यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले इसी इलाके में आठ साल की एक बच्ची को तेंदुए ने मार डाला था।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
2 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
2 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
6 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
7 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
23 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines