Bahraich Encounter Video : उत्तर प्रदेश के बहराइच में रविवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इस दौरान कुछ आरोपियों ने गोलियां चलाईं, जिससे रामगोपाल मिश्र की मौत हो गई। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया। बहराइच एनकाउंटर का पहला वीडियो सामने आया है।
पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गोली मारी, उनके नाम सरफराज उर्फ रिंकू और मोहम्मद तालीम उर्फ सबलू हैं। एनकाउंटर में घायल दोनों आरोपियों को पुलिसकर्मी अपने कंधे पर लादकर गाड़ी पर बैठाए और फिर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वीडियो में आरोपी दर्द से कराहते हुए नजर आ रहे हैं। एक आरोपी के दाएं पैर और दूसरे के बाएं पैर में गोली लगी है।
यह भी पढ़ें : ‘गोली चलाने वालों को क्या माला पहनाएं’, बहराइच एनकाउंटर पर योगी सरकार के मंत्री ओपी राजभर का बड़ा बयान
बहराइच हिंसा मामले में ये आरोपी गिरफ्तार
बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला ने बहराइच हिंसा मामले में पकड़े गए आरोपियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनकाउंटर के बाद जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, उनमें मोहम्मद सरफराज उर्फ रिंकू, मोहम्मद तालीम उर्फ सबलू, मोहम्मद फहीम, अब्दुल हमीद और मोहम्मद अफजल शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : आरोपी सरफराज का नेपाल और बहराइच हिंसा के मास्टरमाइंड से क्या है कनेक्शन? पुलिस ने किया एनकाउंटर
हथियार की बरामदगी के लिए आरोपियों को लेकर गई थी पुलिस
रामगोपाल मिश्र की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए आरोपी सरफराज और तालीम की निशानदेही पर पुलिस गई थी। इस दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पैरों में गोली मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
4 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
4 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
7 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines