Bahraich Bhediya Shot Order : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आदमखोर भेड़ियों का खौफ है। भेड़ियों ने अबतक 10 लोगों की जान ले ली और 50 लोगों को जख्मी कर दिए। वन विभाग की टीमें भी लगातार जाल बिछा रही हैं, लेकिन उसमें भेड़िये नहीं फंस रहे हैं। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिहार के मॉडल पर खूंखार भेड़ियों को जिंदा या मुर्दा पकड़ने का आदेश दिया। इसके लिए 9 शूटरों की टीम तैनात की गई है।
इसे लेकर बहराइच के प्रभागीय वन अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि शासन से निर्देश मिलते ही भेड़िये के हमलों से प्रभावित इलाकों में शूटर तैनात कर दिए गए हैं, जिनमें से 3 शूटर पुलिस विभाग और 6 शूटर वन विभाग के हैं। पूरे इलाकों को तीन अलग-अलग हिस्सों में विभाजित किया गया है, जहां ये शूटर तैनात किए गए हैं।
यह भी पढ़ें : भेड़िए को मारना ही नहीं पालना भी क्राइम, इन 17 जानवरों को नहीं मार सकते हैं गोली, जाना पड़ सकता है जेल
‘लोगों को भेड़ियों से निजात दिलाना प्राथमिकता’
उन्होंने कहा कि भेड़िये को पकड़ा है या फिर गोली मारनी है, यह तो तुरंत की परिस्थिति पर निर्भर करेगा। मुख्य काम खूंखार भेड़ियों की पहचान करके उससे लोगों को मुक्ति दिलानी है। कोशिश रहेगी कि जैसे ही भेड़िये दिखे, उसे पहले पकड़ने की कोशिश की जाएगी। अगर आदमखोर नहीं पकड़ा गया तो उसे गोली मारी जाएगी।
यह भी पढ़ें : Video: भेड़िए के जबड़े से मासूम को बचा लाई दादी; अब तक 9 बच्चों समेत 10 की मौत
2 खूंखार भेड़िये मचा रहे आतंक
बहराइच में लोगों पर हमले कर रहे भेड़ियों को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से तरह-तरह की कवायद की जा रही है। ड्रोन से भेड़िये की लोकेशन पता लगाई जा रही है। जगह-जगह जाल बिछाया जा रहा है। अब तो शूटर भी आ गए हैं, जिन्हें देखते ही गोली मारने का आदेश मिला है। अबतक 6 में से 4 भेड़ियों को जिंदा पकड़ा गया है। बचे 2 भेड़िये जंगल से सटे इलाकों में आतंक मचा रहे हैं।
बिहार मॉडल पर वन विभाग को मिला आदेश
आपको बता दें कि बिहार में किसानों की फसल बर्बाद कर रहे जंगली जानवरों को गोली मारने का आदेश दिया गया था। दरभंगा और उसके आसपास जिलों में नीलगाय और जंगली सुअर फसल बर्बाद कर रहे थे। इस पर नीतीश सरकार ने वन विभाग को शॉर्प शूटरों की मदद से इन जंगली जानवरों को गोली मारने का आदेश दिया था। इसी मॉडल पर यूपी के बहराइच में भी वन विभाग को भेड़ियों को शूट करने का आदेश मिला है।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
9 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
12 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
18 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
18 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
20 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
23 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
23 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
23 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines