पति-पत्नी के बीच झगड़े और मनमुटाव की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। कुछ झगड़ों के पीछे गंभीर कारण होते हैं, तो कुछ इतने हास्यास्पद कि सुनने वाले हैरान रह जाते हैं। उत्तर प्रदेश के बागपत से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें पत्नी ने पति पर गंभीर आरोप लगाए, लेकिन पति का जवाब सुनकर सभी चौंक गए।
पति के खिलाफ पत्नी ने की शिकायत
यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के गोरीपुर जवाहर नगर गांव का है। तहसील दिवस के मौके पर एक महिला अपनी शिकायत लेकर पहुंची। शिकायत सुनकर अधिकारियों के भी होश उड़ गए। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति दहेज के लिए उसे परेशान कर रहा है।
महिला ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई और कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं पति ने जो दावा किया, उसने सभी को चौंका दिया। पति का कहना है कि पत्नी ने खुद ही अपना अंगूठा काट लिया, और इसके पीछे की वजह बेहद अजीब है।
बर्गर की वजह से नाराज हुई पत्नी?
पति ने बताया कि तीन दिन पहले पत्नी ने बर्गर लाने को कहा था, लेकिन वह बर्गर नहीं ला पाया। इस बात से पत्नी नाराज हो गई और गुस्से में आकर अपना अंगूठा काट लिया। पति की बात सुनकर वहां मौजूद अधिकारी भी हैरत में पड़ गए। अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं, और अब पुलिस विवाद की असली वजह तलाशने में जुटी है।
यह भी पढ़ें : सीमा हैदर के घर में घुसा शख्स, पकड़ा गया; पुलिस कर रही पूछताछ
गौरतलब है कि इससे पहले भी बागपत में दहेज हत्या का एक मामला सामने आया था। आरोप था कि दहेज में एक लाख रुपये नकद और बाइक न मिलने पर ससुरालवालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। मामले में पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
मिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 hr ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
1 hr agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
3 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
4 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
5 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
7 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
17 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
23 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines