---विज्ञापन---

सीमा हैदर के घर में घुसा शख्स, पकड़ा गया; पुलिस कर रही पूछताछ

सीमा हैदर के घर में एक अनजान युवक घुस आया और उस पर काला जादू करने का आरोप लगाया। युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार के फैसले के बाद सीमा हैदर लगातर चर्चाओं में बनी हुई हैं ।

मोहम्मद युसूफ/नोएडा

पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। पहलगाम हमले के बाद यह सवाल उठने लगा कि क्या सीमा हैदर को भी वापस जाना पड़ेगा? इस बीच, सीमा हैदर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।

---विज्ञापन---

रिपोर्ट्स के अनुसार, सीमा हैदर के घर में एक अनजान शख्स घुस आया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक ने आरोप लगाया है कि सीमा हैदर ने उस पर काला जादू करवा दिया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। कहा यह भी जा रहा है कि शख्स ने घर वालों पर हमला भी किया था लेकिन जल्द ही उस पर काबू पा लिया गया।

कौन सीमा हैदर के घर में घुसने वाला शख्स?

बताया जा रहा है कि आरोपी गुजरात के सुरेंद्रनगर का बताया जा रहा है। आरोपी का नाम तेजस बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। पूछताछ में युवक ने बताया कि सीमा और सचिन ने मुझ पर काला जादू करवाया है। रबुपुरा पुलिस थाने की पुलिस ने सीमा हैदर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है।

---विज्ञापन---

बता दें कि सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा गांव में सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। भारत और पकिस्तान के तनाव के बाद जब सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए कहा था, तब यह सवाल उठा था कि क्या सीमा हैदर पाकिस्तान वापस जाएंगी लेकिन अब स्पष्ट हो गया है कि वह पाकिस्तानी नहीं जाएंगी।

कई लोगों ने किया था विरोध

सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की मांग कई लोगों ने की। लोगों का कहना था कि जब सालों से भारत में रह रहे लोग वापस जा रहे हैं तो सीमा हैदर को वापस क्यों नहीं भेजा जाना चाहिए? सीमा हैदर के बचाव में उनके वकील एपी सिंह हमेशा खड़े दिखाई देते हैं।

---विज्ञापन---

 

First published on: May 03, 2025 09:21 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola