आवारा कुत्ते के काटने से भैंस को रेबीज हो गया और उसकी मौत हो गई. भैंस के संपर्क में आने वाले 8 अन्य जानवर भी बीमार हैं और उन्हें भी रेबीज होने की संभावना है. मामला फैला तो उत्तर प्रदेश से दिल्ली तक हड़कंप मच गया, क्योंकि जिस भैंस की मौत हुई हे, उसका दूध दिल्ली तक सप्लाई होता था. गांववालों में भी अफरा-तफरी मची हुई है, क्योंकि किसान गांव में भी दूध बेचता था. भैंस की मौत से बवाल इसलिए मचा है, क्योंकि भैंस को रेबीज हुआ था तो उसका दूध पीने वालों को रेबीज होने का खतरा है.
डॉक्टरों की एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने की सलाह
मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के खैला गांव का है. डॉक्टरों को मामले की खबर मिली तो उन्होंने बताया कि जानवर को रेबीज होने पर उसके दूध के जरिए रेबीज मानव शरीर तक पहुंच सकता है, इसलिए भैंस का दूध पीने वालों को एंटी रेबीज वैक्सीन (ARV) लगवा लेनी चाहिए, नहीं तो जान को खतरा हो सकता है. मरने वाली भैंस गांव खैला निवासी किसान सिम्भू भाटी की है, जिसके बेटे अजय भाटी ने बताया कि 2 महीने पहले आवारा कुत्ते ने उनकी 2 भैंसों, 2 गायों, एक कटिया, 2 छोटे मवेशियों और 2 बछिया को काटा था.
बुखार होने के बाद अगले ही दिन भैंस की मौत
अजय भाटी ने बताया कि जानवर ने जानवर को काटा है तो यह सोचकर एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं लगवाई. क्योंकि उन्हें लगा था कि कुत्ते के काटने से रेबीज सिर्फ इंसानों को होता था. लेकिन गत शनिवार भैंस को बुखार हुआ तो डॉक्टर को दिखाया. डॉक्टर ने बताया कि भैंस को रेबीज हुआ है, लक्षण दिखाई दिए है. अगले दिन भैंस की मौत हो गई. करीब डेढ़ लाख रुपये की भैंस थी तो हमारा डेढ़ लाख का नुकसान हो गया. उनके संपर्क में आने वाले 8 अन्य पशु भी बीमार हो गए हैं और उनको भी रेबीज हो सकता है तो और नुकसान होगा.
डर के मारे उपचार करने डॉक्टर आए तक नहीं
अजय भाटी ने बताया कि पशुपालन विभाग को मामले की जानकारी दे दी है, लेकिन पशुओं का उपचार करने के लिए डॉक्टर और कर्मचारी नहीं आए. उन्होंने बीमार पशुओं को एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने को कहा है. पशु चिकित्सक डॉ. राजकुमार वैक्सीन लगवाने के लिए डॉक्टरों को भेजेंगे. खेतीबाड़ी करके और पशुओं का दूध बेचकर परिवार अपना गुजर बसर कर रहा था. लेकिन अब एक और भैंसों की मौत और दूसरी ओर दूध के ग्राहक छूटने से आर्थिक नुकसान हो रहा है. वहीं पूरे परिवार को अब भविष्य में गुजर बसर की चिंता सताने लगी है.
कुत्ता काट लें तो तुरंत क्या करना चाहिए, लार शरीर में पहुंचकर कैसे बनता है जहर?
ग्रामीण इन अस्पताल में लगवा सकते हैं वैक्सीन
खेकड़ा CHC प्रभारी डॉ. ताहिर अली ने कहा कि जिस किसान की भैंस की मौत हुई है, उसके परिवार ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई है. भैंस का दूध खरीदकर पीने वाले लोगों को भी एंटी रेबीज की वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए. खेकड़ा CHC, रटौल PHC या बड़ागांव PHC में जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं. पूरे गांव के लोगों को खुद को, परिवार के सदस्यों को और पशुओं को एंटी रेबीज वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए. रेबीज जानलेवा बीमारी है और इससे बचाव ही एकमात्र उपाय है. अगर आवारा कुत्ते आस-पास हों तो उसने भी बचकर रहना चाहिए.
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
5 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
8 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
13 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
14 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
15 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines