उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पारिवारिक विवाद और कलह की वजह से एक महिला ने अपनी बेटी के साथ जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की है। हालांकि, परिवार ने महिला और बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहर खाने से मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि महिला के पति ने ही उसे और बच्ची को जहर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।
बिजरौल गांव का मामला
यह मामला बागपत जिले के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बिजरौल गांव का है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर की रहने वाली महिला पिंकी (24) की शादी दो साल पहले पूर्व बिजरौल निवासी राजू के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता था, हर में घर में कलह का माहौल बना रहता था। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम दिव्यांशी है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह की वजह से पिंकी ने बेटी दिव्यांशी के साथ कथित तौर पर जहर खा लिया है। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने मां-बेटी को एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मां को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर में रेफर कर दिया गया है।
लोगों ने पति पर लगाया आरोप
वहीं, घटनास्थल पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने महिला के पति राजू पर ही जहर देने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज करने की कोशिश की, लेकिन उसकी हालत बेहद नाजुक होने के कारण अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।
यह भी पढ़ें: अस्पताल में पत्नी का शव लेकर घूमता रहा पति, चूरू के अस्पताल में मानवता शर्मसार
हर पहलू से जांच की जा रही पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है और हर पहलू से जांच की जा रही है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके। गांव में इस घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
यूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 hr agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
3 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
3 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
6 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
6 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
7 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
9 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
20 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines