शुक्रवार को जोशीमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे ने पूरी देवभूमि को झकझोर कर रख दिया. ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक हेलीकॉप्टर चमोली जिले के जोशीमठ में पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे, जिनकी मौत हो गई. दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर ने बद्रीनाथ से देहरादून के लिए उड़ान भरी थी, करीब एक घंटे बाद बारिश और बादलों से घिरे मौसम के बीच ये हादसा हुआ. आपको बता दें कि 2017 से चारधाम यात्रा मार्ग पर पर्यटकों को ले जा रहे हेलीकॉप्टरों के अब तक कम से कम पांच बड़े हादसे हो चुके हैं.
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड हादसा: ‘हेलीकॉप्टर से संपर्क टूटा, लोकेशन का पता नहीं’, पायलट समेत 5 यात्रियों की मौत
उत्तराखंड के बड़े हेलीकॉप्टर हादसे
10 जून, 2017: केस्त्रेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित अगस्ता एडब्ल्यू119 एमके2 (VT-NRK) हेलीकॉप्टर चारधाम यात्रा मार्ग पर बद्रीनाथ-हरिद्वार सेक्टर में उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद बद्रीनाथ हेलीपैड के पास ढलान वाली जमीन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में विमान रखरखाव से जुड़े एक इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि दो पायलटों को मामूली चोटें आईं. गनीमत ये रही कि हेलीकॉप्टर में सवार पांच श्रद्धालु सुरक्षित बच गए.
18 अक्टूबर, 2022: आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का बेल 407 (VT-RPN) हेलीकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए यात्री शटल सेवा के तहत उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद गरुड़ चट्टी में पहाड़ी की चोटी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में पायलट और 6 यात्रियों समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई थी.
8 मई, 2025: एयरो ट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का बेल 407 (VT-OXF) हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी जिले के गंगनानी के पास चारधाम यात्री सेवा के दौरान एक गहरी खाई में गिरकर हादसे का शिकार हो गया. पायलट ने हाईवे की ओर उतरने की कोशिश की, तभी हेलीकॉप्टर का मेन रोटर ऊपर से गुजर रही फाइबर ऑप्टिक केबल से टकरा गया. हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया.
15 जून, 2025: आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का बेल 407 (VT-BKA) हेलीकॉप्टर केदारनाथ-गुप्तकाशी यात्री शटल सेवा के दौरान रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घाटी से बाहर निकलते समय हेलीकॉप्टर घने बादलों और कम विजिबिलिटी की वजह से पहाड़ी से टकरा गया. हादसे में पायलट, पांच यात्रियों और एक नवजात समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई.
ये भी पढ़ें: ऋषिकेश में ग्रेटर नोएडा के कारोबारी ने गंगा में लगाई छलांग, 6 पन्नों का नोट छोड़ा
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
21 mins agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
4 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
22 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines