युवक को खंभे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, काला मुंह करके घुमाया, बदायूं में मिली लव मैरिज की सजा

Uttar Pradesh Crime: बदायूं में एक युवक से बर्बरता का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक को खंभे से बांधकर पीटा जा रहा है। उसको काला मुंह किए जाने के बाद गांव में घुमाया जा रहा है। एक महिला के परिजनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामला 4 मई का बताया जा रहा है।

UP Crime News

हरदोई में शव से गहने उतारे।

Uttar Pradesh Crime News: बदायूं में प्रेम संबंध का पता लगने पर एक युवक को खंभे से बांधकर पीटा गया। बाद में युवक को काला मुंह कर गांव में घुमाया गया। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में ये मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वारदात 4 मई की है। इसका वीडियो भी वायरल हो गया है। प्रेमिका के परिजनों ने युवक को मुंह काला कर व जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया था।

विज्ञापन

4 माह पूर्व युवक और गांव की महिला ने हिमाचल प्रदेश में जाकर कोर्ट मैरिज कर ली थी। गांव के लोगों ने बहाने से युवक और महिला को बुलाया था। फिर उसके साथ बर्बरता की गई। पांच मई को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। लेकिन अब वारदात का वीडियो भी पुलिस को मिला है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि केस में और धाराएं शामिल की जाएंगी।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवक ने पेशाब पिलाए जाने के आरोप भी लगाए हैं। लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है। युवक ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करता है। 6 महीने पहले गांव की एक महिला से उसका अफेयर शुरू हुआ था। चार महीने बाद वे लोग हिमाचल प्रदेश गए थे। जहां कोर्ट मैरिज कर ली। महिला ने अपने पहले पति से कोई बात नहीं की थी। इसके बाद महिला के पति ने उससे बात की और झांसा देकर गांव बुला लिया। जब वे लोग गांव में आए, तो महिला को बंधक बना लिया गया। जबकि युवक से मारपीट की गई।

विज्ञापन

रातभर युवक से की गई मारपीट

आरोप है कि रातभर युवक को महिला का पति और दूसरे परिजन पीटते रहे। इसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और गांव से भगा दिया। पहले पुलिस ने मारपीट के तहत केस दर्ज किया था। लेकिन अब वीडियो सामने आने के बाद और धाराएं जोड़ी जाएंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ