Badaun Crime News: यूपी के बदायूं से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक एलएलबी की छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने के बहाने पहले प्रेम जाल में फंसाया। फिर युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। आरोपी मदरसा का शिक्षक है और जमात-ए-इस्लामी की छात्र इकाई स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन का पदाधिकारी भी है। ऐसे में आज पीड़िता छात्रा एसएसपी कार्यालय पहुंची और मामले की जानकारी दी। इसके बाद एसएसपी ने संबंधित थाना पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।
पुलिस के अनुसार, मामला अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला का है। यहां की रहने वाली एक एलएलबी की छात्रा को मदरसा टीचर ने शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया फिर उसके साथ कई बार रेप किया। मामला तब बढ़ गया जब मदरसा टीचर से छात्रा से शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी के भाई मन्नान, हन्नान, फुरकान और सुब्हान जमीयत-उलेमा-ए-हिंद नामक संगठन के पदाधिकारी भी है।
समझौते के लिए दबाव बना रहा आरोपी
पीड़िता ने बताया कि आरोपी और उसके भाई उस पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं वे धमकी भी दे रहे हैं। पीड़िता ने कहा कि इज्जत की कोई कीमत नहीं होती है इसलिए आरोपियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें कि पीड़िता छात्रा ने उर्दू से MA किया है। जबकि आरोपी MED करने के बाद पीड़िता को ट्यूशन पढ़ाता था।
ये भी पढ़ेंः सुहागरात पर दिखा कुछ ऐसा, दूल्हे की निकली चीख, बोला-धोखा हो गया, तलाक चाहिए
हिंदू संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी
मामले में पुलिस के आला अधिकारियों ने कहा कि मामला गंभीर है थाना पुलिस को निर्देश दिया गया है कि मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई करें। पीड़िता पेश हुई है और उसने शिकायती पत्र दिया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी मदरसा शिक्षक है और स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन का पदाधिकारी है और उसका भाई जमात ए इस्लामी का पदाधिकारी है, जिसने उसके साथ शादी का झांसा देकर रेप किया है। प्रार्थना पत्र थाने को भेज दिया गया है। वहीं बजरंग दल के राष्ट्रीय सचेतक राहुल त्रिवेदी ने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि मदरसों में यही सब होता है
ये भी पढ़ेंः Video: वंदे भारत एक्सप्रेस में क्यों लगा मालगाड़ी का इंजन? सामने आई वजह
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
8 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
8 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
9 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
14 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
14 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
16 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
16 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
18 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
20 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines