Baba Bageshwar on Mamta Kulkarni: संगम नगरी प्रयागराज के महाकुंभ में पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। आध्यात्मिक जीवन की राह अपनाने वाली ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया है। हालांकि उनके महामंडलेश्वर बनने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इसकी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है, ये पदवी उसी को दी जानी चाहिए जिसके मन में संत या साध्वी का भाव हो।
बाबा बागेश्वर ने जाहिर की नाराजगी
एबीपी न्यूज के साथ बात करते हुए बाबा बागेश्वर ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने पर चिंता और नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि किसी के द्वारा ममता कुलकर्णी को संत या महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है? इस तरह की पदवी उसी को देनी चाहिए जिसके मन और दिल में संत या साध्वी का भाव हो। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि आज तक हम खुद महामंडलेश्वर नहीं बन पाए।
यह भी पढ़ें: कानपुर के DM ने छुआ सभी का दिल! ऑटो चालक के साथ फहराया झंडा, जानें क्यों बनाया स्पेशल गेस्ट?
5 दिनों तक महाकुंभ में रहेंगे बाबा
महाकुंभ में स्नान करने के लिए पहुंचे बाबा बागेश्वर ने महाकुंभ में रील वाले लोगों को फेमस होने को लेकर कहा कि सब अपना काम करते रहते हैं। इस दौरान उन्होंने 27 जनवरी को सनातन बोर्ड के गठन को लेकर होने वाली धर्म संसद पर कहा कि अब भारत जल्द ही हिंदू राष्ट्र बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह अगले 5 दिनों तक महाकुंभ में रहेंगे।
महामंडलेश्वर यमाई ममता नंद गिरि
बता दें कि महाकुंभ के दौरान शुक्रवार को 53 साल की ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की उपाधि ग्रहण की। अखाड़े के आचार्यों ने ममता कुलकर्णी का पट्टाभिषेक किया, जिसके बाद अब वह यमाई ममता नंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी।
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
9 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
15 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
16 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
19 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
20 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
22 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines