ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने पर बाबा बागेश्वर ने जताई नाराजगी, बोले- अब तक नहीं बनें...

Baba Bageshwar on Mamta Kulkarni: महाकुंभ में स्नान करने गए बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

Baba Bageshwar on Mamta Kulkarni
विज्ञापन

Baba Bageshwar on Mamta Kulkarni: संगम नगरी प्रयागराज के महाकुंभ में पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। आध्यात्मिक जीवन की राह अपनाने वाली ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया है। हालांकि उनके महामंडलेश्वर बनने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इसकी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है, ये पदवी उसी को दी जानी चाहिए जिसके मन में संत या साध्वी का भाव हो।

बाबा बागेश्वर ने जाहिर की नाराजगी

एबीपी न्यूज के साथ बात करते हुए बाबा बागेश्वर ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने पर चिंता और नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि किसी के द्वारा ममता कुलकर्णी को संत या महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है? इस तरह की पदवी उसी को देनी चाहिए जिसके मन और दिल में संत या साध्वी का भाव हो। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि आज तक हम खुद महामंडलेश्वर नहीं बन पाए।

विज्ञापन

5 दिनों तक महाकुंभ में रहेंगे बाबा

महाकुंभ में स्नान करने के लिए पहुंचे बाबा बागेश्वर ने महाकुंभ में रील वाले लोगों को फेमस होने को लेकर कहा कि सब अपना काम करते रहते हैं। इस दौरान उन्होंने 27 जनवरी को सनातन बोर्ड के गठन को लेकर होने वाली धर्म संसद पर कहा कि अब भारत जल्द ही हिंदू राष्ट्र बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह अगले 5 दिनों तक महाकुंभ में रहेंगे।

महामंडलेश्वर यमाई ममता नंद गिरि

बता दें कि महाकुंभ के दौरान शुक्रवार को 53 साल की ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की उपाधि ग्रहण की। अखाड़े के आचार्यों ने ममता कुलकर्णी का पट्टाभिषेक किया, जिसके बाद अब वह यमाई ममता नंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ