Baba Bageshwar Dham Dhirendra Shastri Threated on social media: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई। यहां समुदाय विशेष के एक युवक ने बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री को सोशल मीडिया पर धमकी दे दी। जैसे ही ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई वैसे ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने तत्काल मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि माहौल खराब होने से पहले ही पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया।
इन्होंने की पुलिस से शिकायत
जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक बरेली के हाफिजगंज का रहने वाला है। उसने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि बाबा की मौत मंडरा रही है। जैसे ही इस मामले की जानकारी हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों को हुई तो उन्होंने पोस्ट का फोटो लेकर बरेली से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
यह भी पढ़ेंः ‘इंसान को भूख नहीं लगती है क्या? तुम्हें मेरे जैसा इंसान…’, आशिक मिजाज दारोगा का अश्लील ऑडियो वायरल
पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन
बरेली पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया पर ही एक पोस्ट को लेकर कमेंट करने पर सांप्रदायिक माहौल खराब हो गया था। इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी।
पहले भी हुई माहौल खराब करने की कोशिश
इससे पहले भी कांवड़ यात्रा के दौरान बरेली में माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी। यहां यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने कांवड़ियों पर पथराव कर दिया था। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करने पड़ा था। मामला जब लखनऊ तक पहुंचा तो शासन ने बरेली के तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी का तबादला कर दिया था।
संबंधित खबरें
शिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
16 hrs agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
17 hrs agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
17 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
22 hrs agoएक ही सर्टिफिकेट पर 10 शिक्षकों को मिली नौकरी? HC ने STF को सौंपी जांच
23 hrs agoदशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
1 day agoसीएम योगी की पाती: विजयादशमी पर अहंकार और अन्याय रूपी रावण के दहन की अपील
1 day agoसिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
1 day agoहरिद्वार में गंगा आरती के दौरान सांड के घुसने से मची अफरा-तफरी, वीडियो वाय
1 day agoएक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंत, 3 बच्चों की मां का शव मुंबई से बरामद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines