बाबा धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी, इंस्टा पोस्ट पर लिखा- 'बाबा की मौत मंडरा रही है'

Baba Bageshwar Dham Dhirendra Shastri Threated on social media, Baba Bageshwar Dhirendra Shastri, social media, Threated on social media, Bareilly News, UP News

Baba Bageshwar Dham Dhirendra Shastri Threated on social media: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई। यहां समुदाय विशेष के एक युवक ने बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री को सोशल मीडिया पर धमकी दे दी। जैसे ही ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई वैसे ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने तत्काल मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि माहौल खराब होने से पहले ही पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया।

विज्ञापन

इन्होंने की पुलिस से शिकायत

जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक बरेली के हाफिजगंज का रहने वाला है। उसने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि बाबा की मौत मंडरा रही है। जैसे ही इस मामले की जानकारी हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों को हुई तो उन्होंने पोस्ट का फोटो लेकर बरेली से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

विज्ञापन

पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

बरेली पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया पर ही एक पोस्ट को लेकर कमेंट करने पर सांप्रदायिक माहौल खराब हो गया था। इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी।

विज्ञापन

पहले भी हुई माहौल खराब करने की कोशिश

इससे पहले भी कांवड़ यात्रा के दौरान बरेली में माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी। यहां यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने कांवड़ियों पर पथराव कर दिया था। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करने पड़ा था। मामला जब लखनऊ तक पहुंचा तो शासन ने बरेली के तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी का तबादला कर दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ