Samajwadi Party Star Campaigners List : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी जमीन बिछ गई है। राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता वोटरों को साधने के लिए फील्डिंग कर रहे हैं। पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जा रही है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। जेल में कैद आजम खान भी सपा के स्टार प्रचारक बनाए गए हैं।
सपा ने 18 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, प्रो. रामगोपाल यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, शाहिद मंजूर, महबूब अली के नाम शामिल हैं। ये नेता लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
यह भी पढे़ं : एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का थामा दामन, कहां से लड़ेंगे चुनाव?
जेल से चुनाव प्रचार करेंगे आजम खान
जेल में बैठकर आजम खान लोकसभा चुनाव पर नजर बनाए हुए हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मुरादाबाद सीट से आजम खान की करीबी रुचि वीरा को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले एसटी हसन ने भी नामांकन दाखिल किया था, लेकिन आजम खान के कहने पर उनका टिकट कट गया। हालांकि, रामपुर में आजम खान पर अखिलेश यादव भारी पड़े। आजम खान के करीबी आसिम राजा अब्दुल सलाम का नामांकन खारिज हो गया। सपा की ओर से मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी रामपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे।
यह भी पढे़ं : 35 साल ‘गायब’ रही बिहार की ये सीट, जमुई में अरुण भारती-अर्चना रविदास में कौन पड़ेगा भारी?
देखें सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट
अखिलेश यादव : राष्ट्रीय अध्यक्ष
किरनमय नन्दा : राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
प्रो. रामगोपाल यादव : राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव
मोहम्मद आजम खान : राष्ट्रीय महासचिव
जया बच्चन : सांसद
डिंपल यादव : सांसद
जावेद अली खान : सांसद
नरेश उत्तम पटेल : प्रदेश अध्यक्ष
रामजी लाल सुमन : सांसद
शिवपाल सिंह यादव : राष्ट्रीय महासचिव, विधायक
रामगोविंद चौधरी : राष्ट्रीय सचिव
इंद्रजीत सरोज : राष्ट्रीय महासचिव, विधायक
रमेश प्रजापति : राष्ट्रीय सचिव
ओम प्रकाश सिंह : राष्ट्रीय सचिव, विधायक
राजपाल कश्यप : सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी
रामआसरे विश्वकर्मा : राष्ट्रीय सचिव
महबूब अली : विधायक
शाहिद मंजूर : विधायक, पूर्व मंत्री
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
23 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines