Ayodhya Traffic Advisary Update : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए रामनगरी जा रहे हैं। इसे लेकर अयोध्या की जिला पुलिस ने अयोध्या धाम क्षेत्र के लिए नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। ऐसे में अगर आप भी नए साल पर अयोध्या जाने का प्लान बना रहे तो एक बार यह एडवाइजरी जरूर पढ़ लें, नहीं तो आपको रास्ते में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
जिला पुलिस ने अयोध्या में आने वाली गाड़ियों और भीड़ को कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यातायात डायवर्जन सोमवार सुबह 4 बजे से लागू है। इसके तहत जिले में शहर से श्रीराम धाम जाने वाली कमर्शियल गाड़ियों और ऑटो रिक्शा की उदय चौक से आगे एंट्री पर रोक है। साथ ही गाड़ियां रानोपाली रेलवे क्रॉसिंग से होते हुए टेहरी बाजार में एंट्री नहीं कर पाएंगी। गोंडा की तरफ से आनी वाली और नयाघाट की तरफ जाने वाली गाड़ियों को लकड़मंडी चौक से बस्ती हाइवे की तरफ मोड़ दिया गया है।
यह भी पढ़ें : Delhi Metro की नई एडवाइजरी देख बनाएं न्यू ईयर पर बाहर पार्टी का प्लान
इन रूट्स पर नो-एंट्री
नए डायवर्जन के तहत अगर कोई गाड़ी बाहरी जिलों से आ रही है तो उसे साकेत पेट्रोल पंप बैरियर के पास ही रोक दिया गया है। साकेत बैरियर से लेकर नयाघाट जाने के लिए वाहनों पर नो-एंट्री लगी है। दीनबंधु से छोटी छावनी और रामघाट चौक से हनुमानगढ़ी होते हुए दीनबंधु अस्पताल के रूट्स पर भी प्रतिबंध है। यहां के वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से आगे भेजा जा रहा है। सब्जी मंडी से पोस्ट ऑफिस और टेहरी बाजार से श्रीराम अस्पताल तिराहा तक गाड़ियों की एंट्री पर बैन है।
पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी पालन करने की अपील की
अयोध्या के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि यातायात डायवर्जन से जरूरी सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। साथ ही इस डायवर्जन का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित लोग श्रीराम के धाम तक पहुंचे और आम लोगों को कोई परेशानी न हो। पुलिस ने लोगों से नई ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
3 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
4 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
9 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
9 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
10 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
11 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
12 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
14 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines