Delhi Metro की नई एडवाइजरी देख बनाएं न्यू ईयर पर बाहर पार्टी का प्लान

Delhi Metro Advisory on New Year Eve 31 Dec: दिल्ली मेट्रो ने नये साल की पूर्व संध्या को लेकर एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के अनुसार कई स्टेशन से यात्रियों के लिए एग्जिट बंद रहेगा।

Delhi Metro Advisory on New Year Eve 31 Dec

Delhi Metro Advisory on New Year Eve 31 Dec

Delhi Metro Advisory on New Year Eve 31 Dec: राजधानी दिल्ली में 31 दिसंबर को लेकर दिल्ली मेट्रो ने नई एडवाइजरी जारी की हैं। डीएमआरसी ने शनिवार को बताया कि 31 दिसंबर को रात 9 बजे के बाद यात्री राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर नहीं निकल सकेंगे। डीएमआरसी ने कनाॅट प्लेस पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह फैसला लिया है। ऐसे में सभी यात्री दुविधा से बचने के लिए इन दिशा निर्देशों को जरूर फाॅलो करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि डीएमआरसी ने बताया कि इस दौरान राजीव चौक स्टेशन के सभी गेट खुले रहेंगे ताकि सभी यात्री अंदर प्रवेश कर सकें। लेकिन राजीव चौक स्टेशन से यात्री बाहर नहीं जा सकेंगे। ऐसे में जिन यात्रियों को न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए कनाॅट प्लेस जाना हो वे बाराखंभा मेट्रो स्टेशन से एग्जिट कर सकते हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कनाॅट प्लेस में पालिका जैसा बड़ा बाजार हैं जहां सभी लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा पूरे माॅर्केट में कई शाॅप्स और रेस्टाॅरेंट भी हैं। ऐसे में पूरे एरिया को लेकर दिल्ली पुलिस ने डीएमआरसी से विशेष आग्रह किया था। इसके बाद डीएमआरसी ने दिल्ली पुलिस की सलाह पर राजीव चौक स्टेशन से एग्जिट बंद करने का फैसला किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ