Prayagraj Maha Kumbh में तीसरा पवित्र स्नान जारी, पहले नागा साधु, फिर अखाड़ों ने बसंत पंचमी पर लगाई डुबकी

Maha Kumbh Third Amrit Snan Updates : प्रयागराज के महाकुंभ में बसंत पंचमी पर अमृत स्नान शुरू हो गया। यूपी के शासन प्रशासन ने क्राउड मैनेजमेंट स्पेशल प्लान के तहत व्यवस्था संभाल ली है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए हैं।

Maha Kumbh

Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh Third Amrit Snan Updates : उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज के महाकुंभ में सोमवार को बसंत पंचमी पर तीसरे अमृत स्नान की शुरुआत हो गई। इसे लेकर भारी संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पहुंच रहे हैं। त्रिवेणी संगम के घाटों पर लोगों के दबाव को रोकने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं को बधाई दी। पहले नागा साधु और फिर अखाड़ों ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई।

विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि महाकुंभ 2025 प्रयागराज में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर पवित्र त्रिवेणी संगम में पावन अमृत स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करने वाले पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, सभी अखाड़ों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई।

विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि सोमवार सुबह 4 बजे तक 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। बसंत पंचमी के अवसर पर तीसरे ‘अमृत स्नान’ पर नागा साधु भी डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ प्रशासन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि नागा साधुओं द्वारा घाटों पर अमृत स्नान शुरू किया गया। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, 13 जनवरी को महाकुंभ मेले के शुभारंभ के बाद से 3 फरवरी तक 340 मिलियन (34 करोड़) से अधिक भक्तों ने पवित्र स्नान किए।

विज्ञापन

विज्ञापन

बसंत पंचमी पर अमृत स्नान के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि स्नान बहुत भव्य है और हर कोई बहुत खुश है और सरकार को आशीर्वाद दे रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगाने आए हैं।

विज्ञापन

प्रयागराज में नागा साधुओं ने बसंत पंचमी के अवसर पर गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि मैं ‘सशक्त भारत’, शिक्षित भारत के लिए पवित्र डुबकी लगाऊंगा। हम पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूकता भी पैदा करना चाहते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

निरंजनी अखाड़े के प्रमुख कैलाशानंद गिरि महाराज और अन्य साधुओं ने बसंत पंचमी पर त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ