हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, जगद्गुरु रामानुजाचार्य द्वार से मिलेगा प्रवेश

अयोध्या राम मंदिर में दर्शन व्यवस्था को लेकर ट्रस्ट बड़ा बदलाव करने जा रहा है. क्रॉसिंग-2 पर बने रंगमहल बैरियर से वीआईपी प्रवेश बंद कर दीवार बनाई जाएगी और नया रास्ता तय होगा. अब वीआईपी श्रद्धालुओं को उत्तर दिशा में बने जगद्गुरु रामानुजाचार्य द्वार से मंदिर में एंट्री मिलेगी.

विज्ञापन
अयोध्या में भव्य राम मंदिर के दर्शन करने आने वाले वीआईपी श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. file photo

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के दर्शन करने आने वाले वीआईपी श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. मंदिर में क्रॉसिंग-दो यानी रंगमहल बैरियर से होकर जाने वाले प्रवेश मार्ग को अब बंद करने की तैयारी की गई है. इस मार्ग के बंद होने के बाद वीआईपी श्रद्धालुओं को उत्तर दिशा में बने ‘जगद्गुरु रामानुजाचार्य द्वार’ से प्रवेश दिया जाएगा.

2 दिसंबर की बैठक में लगेगी अंतिम मुहर

जानकारी के अनुसार, 2 दिसंबर को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित होगी. इस बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद क्रॉसिंग-दो को बंद करने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी जाएगी. योजना के तहत इस मार्ग पर दीवार खड़ी की जाएगी. हालांकि, आवश्यक सामान की आवाजाही के लिए दीवार में एक छोटा गेट रखा जाएगा, ताकि पास स्थित यज्ञशाला में अनुष्ठान आदि की जरूरी सामग्री आसानी से पहुंचाई जा सके.

यह भी पढ़ें : Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में छिपे हैं कई अनोखे रहस्य, जानिए निर्माण से जुड़ी खास बातें

विज्ञापन

आसपास के प्राचीन मंदिरों को राहत

राम मंदिर के पास स्थित प्राचीन रंगमहल, जगन्नाथ मंदिर, लवकुश मंदिर और राम कचेहरी के महंतों ने इस फैसले पर राहत जताई है. पहले इन मंदिरों के प्रबंधन को चिंता थी कि राम मंदिर विस्तार योजना के चलते उनके परिसर और अस्तित्व पर प्रभाव पड़ सकता है. हालांकि, वीआईपी मार्ग बंद होने के बाद इन मंदिरों में सामान्य श्रद्धालुओं की आवाजाही पर क्या असर पड़ेगा, इसको लेकर महंत नजर बनाए हुए हैं.

रामानुजाचार्य द्वार से शुरू होगी आवाजाही

राम मंदिर के उत्तर में बना जगद्गुरु रामानुजाचार्य द्वार काफी पहले बनकर तैयार हो चुका था, लेकिन इसका नियमित उपयोग अभी तक शुरू नहीं हो पाया था. इससे पहले श्रीराम यंत्र स्थापना के दौरान इस द्वार का उपयोग हुआ था, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी (अम्माजी) शामिल हुई थीं. अब इस भव्य द्वार को वीआईपी मूवमेंट के लिए पूरी तरह सक्रिय किया जा रहा है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : इंतजार खत्म, घर आए प्रभु श्रीराम, जानें Ram Mandir के लिए 500 साल के संघर्ष की गाथा

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola