बधवार को राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक हुई, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए. ट्रस्ट को अपना पहला CEO मिला और साथ ही 3 नए सदस्यों के नामों का भी ऐलान हुआ. पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को CEO पद की जिम्मेदारी सौंपी गई. वहीं, दिल्ली के महेश भागचंदका, अयोध्या के एडवोकेट मदन मोहन पांडेय और शिकोहाबाद की निर्मला यादव को राम मंदिर ट्रस्ट का सदस्य चुना गया है. आपको बता दें कि निर्मला यादव राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होने वाली पहली महिला बन गई हैं.
ये भी पढ़ें: कौन हैं जितेंद्र मिश्रा, जो बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर और कारगिल युद्ध में निभाई थी अहम भूमिका
कौन हैं महेश भागचंदका?
राम मंदिर के नए ट्रस्टी बनाए जाने वाले महेश भागचंदका विश्व हिंदू परिषद (VHP) के दिवंगत पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल के रिश्तेदार हैं और फिलहाल वो ‘अशोक सिंघल फाउंडेशन’ का संचालन भी कर रहे हैं. 2020 में जब राम मंदिर भूमि पूजन के धार्मिक अनुष्ठान हुए थे, तो वो मुख्य यजमान थे. 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के दौरान भी वो यजमान रहे. आपको बता दें कि महेश भागचंदका के एक बेहतरीन लेखक भी हैं और उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं. इनमें ‘अशोक सिंघल: हिंदुत्व के पुरोधा’, ‘बोलती अनुभूतियां’ और ‘श्रीराम मंदिर काव्य यात्रा जैसे अहम किताबें शामिल हैं.
कौन हैं मदन मोहन पांडेय?
राम मंदिर ट्रस्ट ने बैठक में अयोध्या के रहने वाले मदन मोहन पांडेय को भी सदस्य चुना है. वो पेशे से सीनियर वकील हैं. एडवोकेट मदन मोहन पांडेय राम जन्मभूमि-बाबरी विवाद मामले में रामलला की तरफ से केस लड़ रही टीम में भी मौजूद थे. उन्होंने इलाहबाद हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों में राम जन्मभूमि के पक्ष में दलीलें पेश की. उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने पर उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट में यूपी सरकार ने अपर महाधिवक्ता बनाया था.
कौन हैं निर्मला यादव?
पहली बार राम मंदिर ट्रस्ट ने किसी महिला को सदस्य चुना है. ट्रस्ट ने शिकोहाबाद की रहने वालीं निर्मला यादव को इस जिम्मेदारी के लिए चुना है. वो विश्व हिंदू परिषद (VHP) के निधि समर्पण अभियान में खास भूमिका निभा चुकी हैं. निर्मला यादव शिक्षा के क्षेत्र में काफी एक्टिव रही हैं. वो शिकोहाबाद के बीडीएम डिग्री कॉलेज और फिरोजाबाद के एमजी डिग्री कॉलेज में प्रिंसिपल रह चुकी हैं.
ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता अजय राय ने CM योगी के खिलाफ किया मुकदमा, मछली भोज मामले में मानहानि का केस
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
4 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
5 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
5 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
5 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines