अयोध्या से मनोज पांडेय की रिपोर्ट।
Ayodhya Ram Mandir Preist Dress Change: अयोध्या स्थित राम मंदिर की व्यवस्था में बदलाव हुआ है। मंदिर के पुजारियों की ड्रेस अब बदल गई है। राम मंदिर समेत कुबेर टीला व हनुमान मंदिर में पूजन के लिए पुजारियों को सात-सात के दो ग्रुप में बांटा गया है। दो अलग-अलग पालियों में इनकी ड्यूटी भी लगाई जा रही है, चार पुजारी गर्भगृह में तो तीन पुजारियों की ड्यूटी गर्भगृह के बाहर लगाई गई है। अब पुजारी मंदिर में फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।
ड्रेस कोड में पीली चौबंदी, धोती, कुर्ता व सिर पर पीले रंग की ही पगड़ी शामिल होगी। भगवा रंग का ड्रेस भी शामिल किया जाएगा। राम मंदिर में नए पुजारियों की ड्यूटी लगा दी गई है, मन्दिर के पुजारियों के लिए कई नियम भी बनाए गए हैं,पुजारियों के लिए राम मंदिर में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है। जल्द ही पुजारियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी है राम मंदिर में अभी 14 पुजारी ड्यूटी दे रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘औरंगजेब के वंशज अब रिक्शा चालक’, CM योगी बोले- मंदिर तोड़ने वालों का वंश नहीं बचेगा
जल्द ही पुजारियों के दूसरे बैच का प्रशिक्षण भी शुरू करने की तैयारी है। रामजन्मभूमि परिसर में कुल 19 मंदिर बन रहे हैं, इसलिए पुजारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
पुजारियों को स्पेशल ट्रेनिंग
इससे पहले राम मंदिर के पुजारी पीली ड्रेस में थे। इसके साथ ही नए पुजारियों को पीली पगड़ी बांधने का प्रशिक्षण दिया गया है। चौबंदी कुर्ते में बटन नहीं होते हैं, इसे बांधने के लिए धागे का इस्तेमाल किया जाता है। पीले रंग की धोती, सूती कपड़े का टुकड़ा, कमर के चारों और बांधा जाता है जो टखनों तक पैरों को ढकता है। बता दें कि नए ड्रेस कोड को लेकर पुजारियों को स्पेशल ट्रेनिंग भी दी गई है।
ये भी पढ़ेंः Sambhal मंदिर का हुआ सर्वे, जानें क्या साथ लेकर गई ASI की टीम?
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines