Ram Mandir Darshan Pass Rules: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर में दर्शन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से एक अहम फैसला लिया है. अब वीआईपी और विशेष श्रेणी के दर्शन पास केवल ट्रस्ट के तीन अधिकृत चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की आईडी से ही जारी किए जाएंगे. वहीं, ट्रस्ट का मानना है कि इस नई व्यवस्था से पास जारी करने की प्रक्रिया पर बेहतर निगरानी रखी जा सकेगी और किसी भी प्रकार की अनियमितता या दुरुपयोग की संभावना को काफी हद तक रोका जा सकेगा.
ट्रस्ट के अनुसार, दर्शन पास जारी करने की पूरी प्रक्रिया को सीमित बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है. पहले अलग-अलग स्तरों पर पास जारी किए जाते थे जिसके कारण उन पर नजर रखना मुश्किल होता था. नई व्यवस्था लागू होने के बाद केवल अधिकृत अधिकारियों की पहचान से ही पास जारी होंगे, जिससे प्रत्येक आवेदन और स्वीकृति का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा. इससे भविष्य में किसी भी प्रकार की जांच या सत्यापन की प्रक्रिया भी आसान होगी.
सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट ने जिन तीन चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को यह जिम्मेदारी सौंपी है, उनकी डिजिटल आईडी के जरिए ही विशेष दर्शन पास जारी किए जाएंगे. किसी अन्य व्यक्ति या कर्मचारी को इस प्रणाली का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी.
चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की ID बंद
ट्रस्ट ने यह नई व्यवस्था पूर्व महासचिव चंपत राय, पूर्व ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र और गोपाल राव की आईडी निष्क्रिय होने के बाद लागू की है. दोनों ट्रस्टियों के इस्तीफे के बाद श्रद्धालुओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी फिलहाल अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन की निगरानी में संचालित की जा रही है.
वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए पहले की तरह अलग व्यवस्था जारी रहेगी. उनके दर्शन पास विभाग प्रचारक और कार्यालय प्रमुख की संस्तुति के आधार पर जारी किए जा रहे हैं. इसके साथ ही अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन के नाम से बनाई गई नई पास आईडी भी सक्रिय हो चुकी है, जिसके माध्यम से अब नियमित रूप से दर्शन पास जारी किए जा रहे हैं.
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के लिए पास का कोटा अलग
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के लिए भी दर्शन पास का अलग कोटा निर्धारित किया गया है. हर दिन करीब 1,800 दर्शन पास जारी किए जाते हैं, जिन्हें छह अलग-अलग समय स्लॉट में बांटा गया है. प्रत्येक स्लॉट की अवधि दो घंटे की होती है और उसमें लगभग 300 श्रद्धालुओं को पास उपलब्ध कराए जाते हैं. इन्हीं स्लॉट्स के तहत विशिष्ट (VIP) और सुगम दर्शन पास भी जारी किए जाते हैं.
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
2 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
8 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
9 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
9 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
21 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines