हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या है अयोध्या के नए रेलवे स्टेशन 'अयोध्या धाम' की खासियत? पीएम मोदी जिसका करने जा रहे हैं उद्घाटन

Ayodhya Railway Station: अयोध्या का रेलवे स्टेशन नए स्वरूप में बनकर तैयार है। यहां लिफ्ट, एस्केलेटर और टूरिस्ट सेंटर जैसी कई सुविधाएं होंगी।

विज्ञापन
Ayodhya Railway Station

Ayodhya Railway Station: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। प्रभु श्री राम जब यहां विराजमान होंगे, तो अयोध्या नगरी राम नाम से सराबोर हो जाएगी। इससे पहले और बाद में कई कार्यक्रम होंगे। अयोध्या को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने के लिए कार्यक्रम जोर-शोर से चल रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 30 दिसंबर को अयोध्या जा रहे हैं। पीएम मोदी में इस दिन यहां बन रहे भव्य रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। अयोध्या के रेलवे स्टेशन को नया रूप दिया जा रहा है। आइए जानते हैं कि अयोध्या का रेलवे स्टेशन आखिर कैसा दिखने वाला है और इसकी क्या खासियत होगी।

प्रभु श्रीराम मंदिर का शेप 

खास बात यह है कि अयोध्या का रेलवे स्टेशन प्रभु श्रीराम मंदिर के आकार में बनाया जा रहा है। इस स्टेशन का नाम बदला गया है। अब अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम ‘अयोध्या धाम’ होगा। स्टेशन का रंग-रोगन, साफ-सफाई और निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है। इस रेलवे स्टेशन में पुरातन और आधुनिकता का समावेश किया गया है।

भव्य रेलवे स्टेशन की आधुनिक सुविधाओं में जहां एक ओर लिफ्ट, टूरिस्ट इंफॉर्मेंशन सेंटर और मेडिकल फैसिलिटी मौजूद रहेगी तो वहीं पुरातन का समावेश करते हुए प्लेटफॉर्म, साइनबोर्ड, एस्केलेटर और दीवारों पर चित्रित भगवान राम के भित्ति चित्र लगाए जा रहे हैं।

https://twitter.com/anuragashk/status/1739343221346501090

यह रेलवे स्टेशन जितना आधुनिक होगा तो वहीं इसका पौराणिक महत्व भी है। यह बाहर से एक भव्य मंदिर की तरह बना है जबकि अंदर से कई मॉडर्न सुविधाओं से लैस है। सीएम योगी आदित्यनाथ राम मंदिर के उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।

पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

अयोध्या के कमिश्नर गौरव दयाल के अनुसार, उद्घाटन के अवसर पर पीएम रेल को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वे एयरपोर्ट के बगल वाले ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन तक का सफर तय करेंगे। इसे रोड शो के रूप में आयोजित किया जाएगा। रेलवे ने राम मंदिर के पहले 100 दिनों के दौरान अयोध्या जाने वाले टूरिस्ट के लिए देशभर के विभिन्न हिस्सों से एक हजार से ज्यादा ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।

30 दिसंबर को होगा उद्घाटन

एयरपोर्ट के फर्स्ट स्टेज के साथ ही रेलवे स्टेशन का उद्घाटन 30 दिसंबर को होगा। उद्घाटन समारोह 22 जनवरी के बाद रोजाना करीब 50 से 55 हजार लोगों की अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासन ने इसके लिए कमर कस ली है। इससे पहले प्रभु श्री राम की अयोध्या नगरी में बच्चे रामायण के पात्रों की वेशभूषा पहने अयोध्या में घर-घर गए। जहां उन्होंने लोगों को इस समारोह का न्योता दिया।

ये भी पढ़ें: गर्भगृह में विराजेगी भगवान राम के बाल स्वरूप की प्रतिमा, कुछ ऐसा होगा मंदिर का नक्शा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें