Ayodhya Mumtaz Nagar Ramlila: राम लला की नगरी अयोध्या में इस समय दशहरा 2024 की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच यहां मुमताज नगर इलाके की एक रामलीला ऐसी है जिसके संचालन में मुस्लिम समाज की बड़ी भागीदारी रहती है। जानकारी के अनुसार इस रामलीला कमेटी से कुल 1100 लोग जुड़े हुए हैं जिसमें से करीब 800 से ज्यादा मुस्लिम समुदाय से हैं, और 11 कलाकार हैं।
माजिद पेशे से डॉक्टर हैं
मुमताज नगर रामलीला रामायण समिति के प्रबंधक सैयद माजिद अली के अनुसार लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्य किरदार हिंदू कलाकार ही करते हैं। माजिद खुद पेशे से डॉक्टर हैं और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं और यूपी में स्वास्थ्य संबंधी राष्ट्रीय कार्यक्रमों को लागू करने की जिम्मेदारी संभालते हैं।
ये भी पढ़ें: JPNIC Controversy: अखिलेश यादव ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम? कहा- मोदी सरकार से वापस लें समर्थन
हिंदू और मुसलमान दोनों की बुराई पर अच्छाई की जीत
मीडिया को दिए बयान में उन्होंने बताया कि पिछले छह साल से वह रामलीला समिति से जुड़े हुए हैं। जब दशहरा आता है तो वह हर साल छह सप्ताह के लिए खुद को भगवान राम को समर्पित कर देते हैं। उन्होंने बताया कि इस अनूठी रामलीला में प्रदेश के जाने-माने व्यक्ति आते हैं और इसकी प्रबंधक कमेटी से जुड़े हुए हैं। ये रामलीला हिंदू और मुसलमान दोनों की बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाती है। ये रामलीला देश में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम करने में मदद करती है।
1963 में हुई थी रामलीला की शुरुआत
माजिद ने कहा कि इस रामलीला की शुरुआत उनके पिता ने 1963 में सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को मजबूत करने के लिए की थी। यह रामलीला दोनों समुदाय के लोगों को एक सूत्र में बांधती है और संतुलन बनाने में मदद करती है।
ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव से पहले मायावती का बड़ा ऐलान, जीत के लिए बनाया ये फुल प्रूफ प्लान
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
7 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
8 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
11 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
11 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
13 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
13 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
15 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
17 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines