Ayodhya Junction Saryu Express: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन पर हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सरयू एक्सप्रेस के अंदर लगभग 40 साल की महिला पुलिसकर्मी को खून से लथपथ पाया गया। जानकारी के अनुसार, उसके चेहरे और सिर पर गहरी चोट थी। हालांकि पुलिसकर्मी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है
जनरल कोच में निचली बर्थ के नीचे लेटी हुई थी पुलिसकर्मी
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह लगभग 4 बजे अयोध्या जंक्शन से सरयू एक्सप्रेस में जाने वाला यात्री जब जनरल कोच में घुसा तो उसके होश उड़ गए। यहां उसे खून से लथपथ महिला पुलिसकर्मी मिली। यह महिला जनरल कोच में निचली बर्थ के नीचे लेटी हुई थी। इसके बाद उसने ड्यूटी पर मौजूद जीआरपी कर्मियों को घायल पुलिसकर्मी के बारे में बताया। इस घटना के संबंध में एक वीडियो भी सामने आया है। कोच के अंदर कैद किए गए वीडियो फुटेज में महिला पुलिसकर्मी को खून से लथपथ और दर्द से जूझते देखा गया।
अभी बोलने की स्थिति में नहीं
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने वर्दी का निचला हिस्सा नहीं पहना हुआ था। इसके बाद पुलिसकर्मी को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, फिलहाल पुलिसकर्मी अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। उसके भाई की लिखित शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 307 और 353 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
181 महिला हेल्पलाइन सेल में तैनात
पीड़िता के बारे में पता चली जानकारी के अनुसार, वह सुल्तानपुर जिले में कोतवाली पुलिस सीमा के तहत 181 महिला हेल्पलाइन सेल में तैनात है। उसे अयोध्या जिले में ‘सावन मेला’ के लिए ड्यूटी सौंपी गई थी। पुलिसकर्मी को अयोध्या जंक्शन पर उतरना था। मामला संवेदनशील प्रकृति का है इसलिए पुलिस इस केस में ज्यादा जानकारी देने से बच रही है। पुलिस ने पीड़िता के पास से बरामद सामान को जांच के लिए फोरेंसिक विभाग को भेज दिया है।
संबंधित खबरें
रेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
21 mins agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
15 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
17 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
19 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
21 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines