हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

काशी-मथुरा में मंदिर नहीं बना तो बदल देंगे भाजपा सरकार, महंत राजू दास का बड़ा बयान

Mahant Raju Das on Kashi-Mathura: लोकसभा चुनाव 2024 में नेताओं के साथ मंदिरों के महंत भी लगातार बयान दे रहे हैं। अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने काशी-मथुरा को लेकर बीजेपी को धमकाया है।

विज्ञापन
हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास

Mahant Raju Das Ayodhya Hanumangarhi: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान 25 मई को होना है। शनिवार 25 मई को 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग होनी हैं। छठे चरण में यूपी की 14 सीटों पर भी मतदान होगा। इस बीच अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मऊ के घोसी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर काशी में मंदिर नहीं बना तो हम सरकार बदल देंगे।

राजू दास ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ। वैसे ही काशी और मथुरा में भी मंदिर का निर्माण होना चाहिए। उन्होंने धमकाने वाले लहजे में कहा कि मैं कान पकड़कर काम करवाता हूं और अगर नहीं होगा तो हम सरकार बदल देंगे। उन्होंने कहा कि न तो हम सरकार से डीजल लेतेे हैं और न तेल, अनाज। मैं किसी भी पार्टी से टिकट की मांग नहीं करता हूं। मैं सिर्फ सनातन की बात करता हूं।

महंत ने कहा कि मैं जो कहता हूं डंके की चोट पर कहता हूं। विपक्ष में भी दम है। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष भगवान श्रीकृष्ण जन्म भूमि पहुंच जाए और बोल दें कि मैं भगवान श्रीकृष्ण का वंशज हूं। मैं मंदिर का निर्माण करूंगा। तो हम भी सोचेंगे। उन्हेांने कहा कि अयोध्या तो अभी बाकी है मथुरा-काशी बाकी है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः गोलगप्पे के लिए शुरू हुई झड़प हिंसा में तब्दील, फायरिंग और पत्थरबाजी के बीच 20 घायल

ये भी पढ़ेंः आजम खान के नाम से इतनी दहशत क्यों? कब-कब गए जेल और कब मिली कोर्ट से राहत?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola