उत्तर प्रदेश के अयोध्या में खड़ी बस में घुसा ट्रक, दो यात्रियों की मौत, 9 घायल

Uttar Pradesh News, Ayodhya News, Hindi news, Crime news
विज्ञापन

Ayodhya Flyover Bus Accident: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में फ्लाईओवर पर सवारियों से भरी खड़ी बस में ट्रक की टक्कर से दो बस यात्रियों की मौत हो गई। नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस गुरुग्राम से लखनऊ होकर बिहार जा रही थी। चलते- चलते बस अचानक खराब हो गई। जिसकी वजह से ड्राईवर ने बस नेशनल हाईवे के पहले फ्लाईओवर पर खड़ी कर दी थी। इसी दौरान पीछे आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। घटना में 2 यात्रियों की मौत हो गई। नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 5 बजे की है। सहादतगंज की तरफ से जा रहे ट्रक ने खड़ी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुए हादसे से बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा- तफरी मच गई। हादसे में बिहार मधुबनी निवासी मोहम्मद ईसरेल और सुपौल जिला के रोहित कुमार (24) मौत हो गई। वहीं हादसे में नौ यात्री घायल हो गए। पुलिस और लोगों ने आनन-फानन में घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया।

Advertisment

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह, नगर कोतवाल अश्वनी पांडेय, यातायात निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ल, चौकी इंचार्ज सुरेश समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाईवे पर हादसे के बाद वाहनों का लंबा जाम लग गया। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम हटवाया।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ