अयोध्या से एक शर्मनाक खबर सामने आई है, यहां एक परिवार बुजुर्ग महिला को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया और महिला की मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है और आरोपियों पहचान करने के लिए लोगों से मदद मांग रही है।
गुरुवार देर रात बुजुर्ग महिला को उसके ही परिवार के लोगों ने सड़क किनारे फेंक दिया था। महिला की हालत गंभीर थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, हालांकि उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि परिवार के सदस्य किस तरह निर्दयता से महिला को सड़क किनारे फेंककर चले गए।
वीडियो वायरल हुआ तो आक्रोशित हो उठे लोग
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि परिवार ई-रिक्शा की मदद से पहुंचा, बुजुर्ग को उठाकर सड़क किनारे रखा और फिर ई-रिक्शा में बैठकर वहां से चले गए। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
यहां देखें वीडियो
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने जब महिला को सड़क किनारे देखा तो पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे लेकर अस्पताल गई। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। बताया गया कि महिला की उम्र 70 से 80 साल के आसपास हो सकती है। आरोपियों ने महिला को किशुनदासपुर क्षेत्र में सड़क किनारे छोड़कर भागते देखा गया।
यह भी पढ़ें : योगी सरकार की राज्यमंत्री ने थाने के गेट पर दिया धरना, थानेदार पर लगाए गंभीर आरोप
पुलिस का कहना है कि अब हम महिला को छोड़ने वाले लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय लोगों से भी मदद मांगी गई है कि वे आरोपियों को पहचानने में सहायता करें, ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने लोगों को आश्वस्त किया है कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
4 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
6 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
8 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
8 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
11 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
11 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
12 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
14 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines