Ayodhya Diwali 2025: दिवाली पर अयोध्या फिर रचेगी इतिहास, 26 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी

Ayodhya Diwali 2025: दिवाली पर अयोध्या नगरी में हर साल दीपोत्सव मनाया जाता है. इस वर्ष अयोध्या में 9वां दीपोत्सव मनाया जाएगा. इसके लिए आज सरयू घाट पर करीब 26 लाख दीपक जलाए जाएंगे. 2100 वेदाचार्य घाट पर महाआरती करेंगे. इससे शहर की हर गली मंत्रमुग्ध हो जाएगी.

Untitled design (3)
विज्ञापन

Ayodhya Diwali 2025: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या एकबार फिर दिपावली के लिए सज रही है. इस साल दीपोत्सव में एक नया रिकॉर्ड दर्ज करने की पूरी तैयारी की जा रही है. भव्य उत्सव के लिए रामनगरी सज चुकी है. अयोध्या में इस बार 26 लाख दीये जलाने की तैयारियां की जा रही है. इसके लिए 29 लाख दीयों को लगाया गया है.

बता दें कि पूरे अयोध्या में दीपोत्सव की धूम है. शहर में भगवान राम के जीवन पर आधारित झांकियां निकाली गई है. बड़ी संख्या में पर्यटकों और श्रद्धालुओं का सैलाब यहां दिवाली मनाने पहुंच सकता है. इतना ही नहीं इस वर्ष अयोध्या में दिवाली के पर्व के लिए भारी संख्या में विदेशी सैलानी भी आने वाले हैं.

विज्ञापन

राम की पैड़ी पर 29 लाख 25 हजार 51 दिए बिछाए गए हैं. 26 लाख 11 हजार 101 दिए जला कर विश्व रिकॉर्ड बनेगा. इन दीपकों को 33000 वॉलिंटियर बिछा रहे है.

दीपोत्सव कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होने वाली शोभा यात्रा से हो चुकी है जिसमें प्रभु श्रीराम के आगमन का दिव्य दृश्यांकन करती आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रही. इसके बाद दोपहर 3:10 से 3:30 बजे तक प्रभु श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक समारोह संपन्न होगा, जो भक्तिभाव से भरा होगा.

विज्ञापन

संध्याकाल में शाम 5:50 से 6:15 बजे तक राम की पैड़ी पर विश्व रिकॉर्ड लक्ष्य के तहत 26 लाख से अधिक दीये एक साथ प्रज्वलित किए जाएंगे. यह दृश्य अयोध्या की आध्यात्मिक आभा को चरम पर पहुंचा देगा. इसके पश्चात 6:15 से 6:45 बजे तक 3D प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो और ड्रोन शो के माध्यम से महाकाव्य रामायण का अद्भुत चित्रांकन किया जाएगा.

अंत में सायं 7:25 से 8:45 बजे तक रामकथा पार्क में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें रामलीला मंचन, भजन संध्या और विजेताओं का सम्मान समारोह शामिल रहेगा. यह दीपोत्सव श्रद्धा, संस्कृति और भक्ति का अद्वितीय संगम बनकर इतिहास रचेगा.

विज्ञापन

कब हुई थी दीपोत्सव की शुरुआत?

अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत साल 2017 से हुई थी. सीएम योगी ही इस उत्सव के प्रेरणास्त्रोत थे. उस वर्ष अयोध्या में सिर्फ 1.71 लाख दीये जलाए गए थे. इस बार ये दीपोत्सव का 9वां संस्करण है. दीये जलाने की संख्या अब बढ़कर 26 लाख पहुंचने वाली है. ये वृद्धि लगभग 15% की बढ़त दिखाती है. हालांकि, इस तर्ज पर दीपोत्सव अब देश के कई अन्य राज्यों में भी मनाया जाने लगा है. शनिवार को राजधानी दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता ने इसकी शुरुआत की. शुक्रवार को महाराष्ट्र के शिवाजी पार्क में भी दीपोत्सव मनाया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ