Aaj Ka Rashifal: आज छोटी दिवाली पर इन 3 राशियों को नहीं होगा लाभ, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कुंडली में ग्रहों की स्थिति का आकलन करके राशिफल तैयार किया जाता है, जिसकी मदद से दिनभर होने वाली घटनाओं के बारे में पता चलता है. यदि आप जानना चाहते हैं कि आज यानी छोटी दिवाली का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 19 अक्टूबर 2025 का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 19 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 19 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और चतुर्दशी तिथि रहेगी. साथ ही पश्चिम दिशा शूल, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, वणिज करण, विष्टि करण, इन्द्र योग, वैधृति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. इसके अलावा आज छोटी दिवाली भी है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में, चंद्र ग्रह और शुक्र ग्रह कन्या राशि में रहेंगे, जबकि मंगल ग्रह, बुध ग्रह और सूर्य ग्रह तुला राशि में रहेंगे. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज यानी 19 अक्टूबर 2025, रविवार का दिन कैसा रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी. आज आप किसी के बहकाने से अपने संबंध न तोड़ें, नहीं तो नुकसान होगा. इसके अलावा पैर में चोट लग सकती है. दिन खत्म होने से पहले समाज में आपका नाम होगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

जिन लोगों का सहयोग आपने कभी किया था, आज वो ही आपसे मुंह फेर लेंगें. बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी. बेहतर होगा कि अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें. इसके अलावा कुंडली में नए भवन में जाने का भी योग है.

मिथुन राशि

आपको अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना होगा, नहीं तो आप किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं. नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर योजना बनाकर काम करेंगे तो लाभ होगा. इसके अलावा पड़ोसियों की मदद करने का मौका मिलेगा, लेकिन क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे. आज आपको शेयर बाजार में निवेश करने से लाभ होगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

आज किसी के बहकावे में न आएं, बल्कि ईमानदारी से अपना काम करें. विवाहित जातक अपने निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न करने दें. पिता के व्यवहार के कारण आपका उनसे मन-मुटाव होगा. इसके अलावा किसी से पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद होना भी संभव है.

सिंह राशि

सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा. नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे. हालांकि, प्रेम जीवन में परेशानी के चलते मन उदास रहेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. साथ ही जीवनशैली में आए परिवर्तन से खुश होंगे. दिन खत्म होने से पहले आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे. इसके अलावा पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा और मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

तुला राशि

जो लोग कभी आपके कार्यों की सराहना करते थे, वो आपका विरोध करेंगे. हालांकि, भवन-भूमि के विवादों का आज अंत होगा. युवा वर्ग की पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

समय रहते अपने कार्य पूर्ण करेंगे तो अच्छा रहेगा. हालांकि, पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कुछ कार्य प्रभावित होंगे.

विज्ञापन

धनु राशि

व्ययस्ता के कारण सेहत को न भूलें. विवाहित जातक अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और उनसे कोई बात न छुपाएं. इसके अलावा आज आपकी कुंडली में यात्रा करने का भी योग है.

मकर राशि

आज आप अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें. उम्मीद है कि आज आपके घर मेहमान आएंगे, जिनकी खातिरदारी करनी पड़ेगी. कामकाजी जातक अपने संपर्कों से रुके कार्यों को पूरा करेंगे. हालांकि, बहनों के विवाह की चिंता सताएगी.

विज्ञापन

कुंभ राशि

जल्दबाजी में किए फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है. हालांकि, परिवार में आपकी बातों को सुना जाएगा. कुंभ राशिवालों की आज धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता रहेगी. विवाहित जातकों के जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा. छात्रों ने यदि कोई परीक्षा दी है तो उसका परिणाम अनुकूल आएगा.

मीन राशि

संतान के सहयोग से जरूरी कार्य आज पूरे होंगे. कामकाजी लोगों का नए लोगों से संपर्क बनेगा, जिससे भविष्य में लाभ होगा. इसके अलावा आज आपको वाहन सुख मिलना भी संभव है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ